Uncategorized

कांग्रेस भवन में शहादत दिवस के रूप में याद किए गए धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा, नेताओं ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

बिरसा मुंडा केवल एक स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि एक बड़े समाज सुधारक भी थे-तारिणी चंद्राकर

जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन धमतरी में आज आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मनोज साक्षी के नेतृत्व मेंआदिवासी जननायक और महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती/स्मृति दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर सूत की माला पहनाकर और पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस संगीता सिन्हा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने बहुत ही छोटी उम्र में ब्रिटिश हुकूमत के अत्याचारों और शोषक जमींदारों के खिलाफ ऐतिहासिक ‘उलगुलान’ (महान विद्रोह) का शंखनाद किया था। उन्होंने आदिवासियों के जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनके विचार और सिद्धांत आज भी समाज को समानता तथा न्याय की राह दिखाते हैं। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, विधायक अंबिका मरकाम, विधायक ओंकार साहू ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि बिरसा मुंडा केवल एक स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि एक बड़े समाज सुधारक भी थे। उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों, नशाखोरी और अंधविश्वास के खिलाफ लोगों को जागरूक किया। कांग्रेस नेताओं ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे भगवान बिरसा मुंडा के बताए सत्य, स्वाभिमान और जनसेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लें. इस दौरान बड़ी संख्या वरिष्ठ नेतागण एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!