महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष संगीता सिन्हा ने धमतरी में ली बैठक, संगठन की मजबूती और महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर

छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की नवनियुक्त कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष और विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा के धमतरी आगमन पर स्थानीय कांग्रेस भवन में महिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के पुनर्गठन, आगामी सांगठनिक कार्यक्रमों की रूपरेखा और बूथ स्तर तक महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। धमतरी पहुंचने पर महिला कांग्रेस की स्थानीय पदाधिकारियों द्वारा संगीता सिन्हा का आतिशबाजी और फूलों के हार के साथ भव्य स्वागत किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संगीता सिन्हा ने कहा कि महिला कांग्रेस, संगठन की रीढ़ है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जमीनी स्तर पर जाकर महिलाओं से जुड़ें। आगे कहा की ब्लॉक और बूथ स्तर पर महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। हाल ही में राज्य स्तर से लेकर बूथ स्तर तक की पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया गया है, जिसके बाद अब एक मजबूत और सक्रिय नई कार्यकारिणी का गठन किया जा रहा है। आने वाले दिनों मे महंगाई, रसोई गैस और घरेलू बजट से जुड़ी आम जनता की समस्याओं को लेकर महिला कांग्रेस सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेगी। संगीता सिन्हा ने बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में महिलाएं महंगाई से सबसे ज्यादा त्रस्त हैं। पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों ने आम परिवारों की कमर तोड़ दी है। महिला कांग्रेस इन जनविरोधी नीतियों के खिलाफ पुरजोर तरीके से आवाज उठाएगी और जनता के बीच जाकर कांग्रेस की नीतियों का प्रचार-प्रसार करेगी। बैठक के अंत में सभी ने एकजुट होकर आगामी चुनावों और पार्टी के कार्यक्रमों में अपनी पूरी ताकत झोंकने का संकल्प लिया। इस दौरान प्रमुख रूप से महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष संगीता सिन्हा, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, विधायक ओंकार साहू, अंबिका मरकाम, पूर्व विधायक गुरमुख सिंह होरा, पूर्व विधायक लक्ष्मी ध्रुव, पूर्व विधायक लेखराम साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी, पूर्व दुग्ध संघ अध्यक्ष विपिन साहू, जिला पंचायत सदस्य कविता बाबर, नीलम चंद्राकर, सलीम रोकडिया, आलोक जाधव, सुनीता साहू, विक्रांत शर्मा, कृष्णा मरकाम, ब्लॉक अध्यक्ष गौतम वाधवानी, खिलेंद्र ध्रुव, मदन मोहन खंडेलवाल, विजय प्रकाश जैन, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रकला नेताम, महिला कांग्रेस प्रदेश महामंत्री सूर्यप्रभा चेटियार, पूर्व जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस घामेश्वरी साहू, अंबिका सिन्हा, शास्त्री सोनवानी, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस अध्यक्ष लकेश्वर साहू, प्रमोद सिन्हा, आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज साक्षी, मजदूर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अविनाश मारोठे, प्रदेश उपाध्यक्ष कन्हैया सोनी, कुसुमलता साहू, स्मिता सिंह, खिलेश्वरी शाहू, रुक्मणी सिन्हा, तामेश्वरी साहू, बिंदा नेताम, अनीता ठाकुर, प्रभा श्रीवास्तव, ललिता पटेल, कामिनी ध्रुव, समीना अंजुम, लोकेश्वरी साहू, सरस्वती ध्रुव, उदित नारायण साहू, गीतराम सिन्हा, यश राजपूत, प्रवीण साहू, गनेश्वरी कामड़े, हितेश्वरी सिन्हा, संगीता साहू, ऋषभ ठाकुर, सुमन मेश्राम, मिक्की गुप्ता, टूकेश्वरी साहू, निशा यादव, आशुतोष खरे कविता साहू, पुष्पलता साहू, लोकेश्वर सिन्हा, भागी ध्रुव, श्रवण नेताम, नवीन गजेंन्द्र, मोहन ध्रुव सहित भारी संख्या में धमतरी जिले की वरिष्ठ महिला नेत्री, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

