Uncategorized

द्वितीय सोपान शिविर धमतरी जोन में बच्चों ने सुना नागरिक बनने का गुण

भारत स्काउटस एवं गाइड्स स्थानीय संघ धमतरी के तत्वाधान में धमतरी जोन में आने वाले विद्यालय के स्काउट गाइड बच्चों के लिए एकलव्य खेल परिसर धमतरी में ड्यूटी सोपान प्रशिक्षण एवं प्रशिक्षण शिविर तीन दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 145 स्काउट गाइड एवं 6 शिविर संचालक पांच सेवा उत्तर स्काउट गाइड रोवर 10 प्रभारी शिक्षक ने भाग लिया। शिविर में स्काउट गाइड ध्वजारोहण के पश्चात व्यायाम योग नियम प्रतिज्ञा स्काउट का इतिहास विभिन्न प्रकार की गांठे लिस्टिंग नोटिंग अनुमान लगाना दिशा का ज्ञान करना विपरीत परिस्थितियों में जंगल में रहकर अपने लिए बिना बर्तन का भोजन बनाना क्षमता विकास शारीरिक दक्षता आपातकालीन स्थिति में यूनिफॉर्म के माध्यम से प्राथमिक उपचार सर्वांगीण विकास कंपास मैपिंग आदि विभिन्न विषयों पर दक्ष हुए। शिविर के अंतिम दिवस महा शिविर जावाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि के आसंदी पर श्रीमान चेतन हिंदूजा के जिला आयुक्त जिला धमतरी ने अपने उद्बोधन में स्काउट गाइड के बच्चों को स्काउट गाइड के प्रति वफादार रहने एवं जो भी विषय यहां सिखाया गया है उन विषयों को अपने चरित्र में दैनिक कार्यक्रम में उतारने का प्रेरणा दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीपेंद्र साहू पूर्व अध्यक्ष भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ धमतरी ने किया अपने अध्यक्ष उद्बोधन में बच्चों के शारीरिक मानसिक नैतिक विकास पर बल देते हुए बच्चों को हमेशा लग्नशील जागरूक एवं पर्यटन प्रयत्नशील रहने की प्रेरणा दी। वरिष्ठ काउंटर धमतरी जिला में स्काउट गाइड के जनक भरत लाल साहू ने बच्चों को स्काउटिंग के महत्व एवं सोपान वार विकास तथा राज्यपाल राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त करने के बाद उसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ काउंटर हनुमान सिंह वर्मा ने बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए जो बच्चे इस शिविर में उपस्थित हुए हैं उनके माता-पिता को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया। शिविर संचालक मोहित राम बनपेला सहायक शिविर संचालन में हेमंत कुमार साहू दुवेंद्र कुमार मंडावी डॉक्टर कमलेश कुमार तिवारी भूपेंद्र सोनी श्वेता गजेंद्र रजनीगंधा जगताप ने तीन दिनों तक बच्चों में अपने समस्त ज्ञान को उदल दिया सिविल जावाल कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर कमलेश तिवारी ने बखूबी ढंग से किया एवं आभार व्यक्त देवेंद्र कुमार मंडावी ने किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!