Uncategorized

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व कांग्रेस सरकार की दूरदृष्टि का परिणाम: नवा रायपुर में साकार हुआ आधुनिक विधानसभा भवन- ओंकार साहू

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के पावन अवसर पर आज नवा रायपुर में नव-निर्मित विधानसभा भवन का लोकार्पण हुआ। इस ऐतिहासिक अवसर पर धमतरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं जन सेवा के लिए समर्पित नेता श्री ओंकार साहू ने छत्तीसगढ़ के माननीय विधायको के साथ समारोह में शामिल होकर राज्य की इस गौरवशाली उपलब्धि पर सभी विधायकगणों अधिकारीगणों और प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी ।

विधायक ओंकार साहू ने कहा कि नवा रायपुर का यह नया विधानसभा भवन केवल ईंट-पत्थरों का ढांचा नहीं, बल्कि यह हमारी लोकतांत्रिक परंपरा, छत्तीसगढ़ की अस्मिता और विकास के प्रति दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह भवन उस समृद्ध भविष्य का प्रतीक है जहाँ विधानसभा के सदस्य या विधायकगण जनता की आकांक्षाओं को सुनने, समझने और उन्हें साकार करने के लिए समर्पित रहेंगे।

उन्होंने इस अवसर पर कहा — “आज का दिन हर छत्तीसगढ़वासी के लिए गर्व का क्षण है। जिस तरह हमारे पूर्वजों ने छत्तीसगढ़ राज्य की परिकल्पना को साकार किया, उसी भावना से यह भवन हमारे लोकतंत्र की नई ऊर्जा का केंद्र बनेगा। यह भवन आने वाले वर्षों तक हमारे विकास, आत्मसम्मान और जनसशक्तिकरण की गवाही देगा।”

विधायक साहू ने कहा पूर्व वर्ती कांग्रेस शासनकाल में इस भवन की परिकल्पना और निर्माण की नींव रखने वाले पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं कांग्रेस सरकार के दूरदर्शी निर्णयों को भी नमन किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सदैव छत्तीसगढ़ की अस्मिता और सम्मान को सर्वोपरि रखा है। यह विधानसभा भवन उसी सोच का परिणाम है, जो विकास को जनभावनाओं से जोड़ता है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!