Uncategorized

बाबा काल भैरव जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया, महापौर रामू रोहरा ने की पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं को वितरित किया प्रसाद


धमतरी । नगर के इतवारी बाजार स्थित कोतवाल बाबा काल भैरव मंदिर में भक्तिभाव और उल्लास के वातावरण में कोतवाल बाबा का जन्मोत्सव मनाया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हर ओर जय भैरव बाबा के जयकारों से माहौल गूंज उठा।इस अवसर पर महापौर रामू रोहरा विशेष रूप से मंदिर पहुँचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर नगर की सुख-शांति, समृद्धि और नागरिकों के कल्याण की कामना की।पूजन के पश्चात महापौर ने भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया और स्वयं भी प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद प्राप्त किया।महापौर रामू रोहरा ने कहा कि कोतवाल भैरव बाबा नगर के रक्षक देवता हैं। उनकी कृपा से धमतरी में हमेशा शांति, भाईचारा और समृद्धि बनी रहती है। हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज में सेवा, एकता और सद्भाव की भावना को बढ़ाना चाहिए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, पार्षदगण, जनप्रतिनिधि और नगरवासी उपस्थित रहे। भक्ति गीतों, आरती और प्रसाद वितरण के साथ मंदिर परिसर का वातावरण पूर्णत: भक्तिमय और दिव्य हो गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!