Uncategorized

शहर का आईना बस स्टैंड तो आत्मा जल संवर्धन,इस पर कोताही नहीं होगी बर्दाश्त-: रामू रोहरा

हाईटैक बस स्टैंड स्टैंड निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने अमले के साथ मैदान में उतरे विजय मोटवानी

लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष विजय बड़े प्रोजेक्टो के साथ जनता को बुनियादी सुविधा मुहैया कराने है सजग व सक्रिय

धमतरी। नगर निगम के लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष विजय मोटवानी की सक्रियता एवं सजगता से अब शहर के विकास कार्यों को गति मिल रही है जहां रोजाना अपने निगम के कक्ष में विभागीय समीक्षा कर विकास एवं जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाते दिखाई देते हैं तो दूसरी ओर पूरे अमले के साथ जमीनी स्तर पर उतरकर कार्य में किसी प्रकार की कोई कोताही न बरतें इसके लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं, वही लोक निर्माण विभाग के माध्यम से बड़े प्रोजेक्ट तथा बुनियादी आवश्यकताओं की महत्वपूर्ण कार्य को संपादित करने के लिए महापौर रामू रोहरा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनकी निस्वार्थ कार्य करने की शैली को प्रगाढ़ता प्रदान करने के लिए किसी प्रकार की कोई कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। शहर को विस्तार देने के दृष्टिकोण से खपरी में बनने वाले हाईटेक बस स्टैंड के लिए प्रोजेक्ट इंजीनियरों तथा निगम के साइट इंजीनियर एवं ठेकेदार के साथ कार्य स्थल का मुआयना करते हुए समुचित निर्देश देकर नरेंद्र रोहरा विजय मोटवानी द्वारा कहा गया है कि किसी भी शहर का आईना वहां की बस स्टैंड होती है क्योंकि बाहर के आने जाने वाले लोग यदि सर्व सुविधा युक्त बस स्टैंड पाकर संतुष्टि प्राप्त करते हैं तो उसे शहर के संस्कार तथा विकास की परिकल्पना उनके द्वारा कर ली जाती है इसलिए हाईटेक बस स्टैंड सर्व सुविधायुक्त होने के साथ-साथ प्रत्येक दृष्टिकोण जिसमें सुविधापूर्ण पार्किंग, खाने पीने की वस्तु सहज उपलब्ध होने के लिए व्यावसायिक परिसर के साथ-साथ, साफ सुथरा शौचालय को प्राथमिकता के साथ इस निर्माण में शामिल किया जाएगा। जिसके लिए आने वाले समय में भी सतत मॉनिटरिंग की जाती रहेगी। श्री मोटवानी ने कहा है कि बुनियादी सुविधाओं की दृष्टिकोण से स्वच्छ और निर्धारित समय पर आम जनमानस को पेयजलापूर्ति की सुचारू व्यवस्था कराने के दृष्टिकोण से निर्माणाधीन जल संवर्धन संयंत्र को भी शहर वासियों को समर्पित किया जाएगा क्योंकि पेयजल शहर की आत्मा के समान होता है।
राज्य सरकार, जिला प्रशासन तथा निगम के तालमेल से आगे बढ़ रहा विकास कार्य

श्री मोटवानी ने कहा कि राज्य सरकार, जिला प्रशासन तथा निगम के तालमेल से विकास कार्य आगे बढ़ रहे हैं निगम के लोक निर्माण विभाग के माध्यम से आने वाले दिनों में शहर के प्रमुख सड़कों जिसमें रत्नाबांधा चौक से मुजगहन तथा सिहावा चौक से कोलियारी तक रोड का चौड़ीकरण डिवाइडर के साथ होने का टेंडर किया जा चुका है शहर के तालाबों, के साथ ही भीतरी सड़कों का डामरीकरण किया जाना भी प्रस्तावित है जिस शहर के विकास को गति प्राप्त होगी जिसमें राज्य सरकार के मुखिया विष्णु देव साय, नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव, महापौर रामू रोहरा, और जिला प्रशासन की गंभीरता का लाभ शहर को प्राप्त हो रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!