Uncategorized
पार्षद हिमानी साहू की तत्परता से लाल बगीचा वार्ड में बारिश के बीच हुआ त्वरित विद्युत सुधार कार्य

धमतरी। लगातार वर्षा के कारण लाल बगीचा वार्ड क्रमांक 03 के कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइट बंद हो गई थीं तथा विद्युत पोलों में करंट आने की शिकायतें प्राप्त हुईं, जिससे आमजन की सुरक्षा प्रभावित हो रही थी। शिकायत मिलते ही वार्ड पार्षद एवं सभापति, विधि एवं सामान्य प्रशासन विभाग, नगर निगम धमतरी, श्रीमती हिमानी भागवत साहू ने तत्काल संज्ञान लेते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से मौके पर पहुंचकर खराब विद्युत व्यवस्था को शीघ्र ठीक कराया। मूसलाधार बारिश के बावजूद समय पर की गई इस कार्रवाई से वार्डवासियों को बड़ी राहत मिली तथा संभावित दुर्घटनाओं को टाला जा सका। वार्डवासियों ने श्रीमती हिमानी भागवत साहू का आभार व्यक्त किया।

