महाविद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए लगाए जा रहे विद्यार्थियों के लिए लर्निंग ड्राइविंग लायसेंस शिविर
नगरी महाविद्यालय में 45 पात्र विद्यार्थियों के बनाए गए लर्निंग ड्राइविंग लायसेंस

धमतरी- कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न विकासखण्डों में स्थित महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ब्लॉकवार विद्यार्थियों के लिए लायसेंस (लर्निंग ड्राइविंग लायसेंस) शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज शासकीय जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि महाविद्यालय नगरी में आयोजित शिविर में पात्र 45 विद्यार्थियों के लर्निंग ड्राइविंग लायसेंस बनाए गए। वहाँ कल भी शिविर लगेगा ।
विद्यार्थियों को लायसेंस बनवाने के लिए परिवहन कार्यालय तक जाने की आवश्यकता न पड़े और उन्हें महाविद्यालय स्तर पर ही सुविधा उपलब्ध हो सके, इस उद्देश्य से शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।जिले में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगामी शिविर 25 सितंबर को शासकीय कन्या महाविद्यालय धमतरी, भोपाल राव पवार शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज धमतरी एवं पी.जी. कॉलेज धमतरी में आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद 9 अक्टूबर को शासकीय महाविद्यालय भखारा तथा शासकीय गुरू घासीदास कॉलेज कुरूद में शिक्षार्थी लायसेंस शिविर लगाए जाएंगे।
शिविरों में विद्यार्थियों को शासन द्वारा निर्धारित शुल्क पर शिक्षार्थी लायसेंस संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। परिवहन सुविधा केन्द्रों के माध्यम से आवश्यक उपकरणों सहित शिविर स्थल पर सेवाएं प्रदान की जा रही हैं, जिससे विद्यार्थियों को सुगम एवं सुविधाजनक तरीके से लर्निंग ड्राइविंग लायसेंस बनवाने की सुविधा मिल रही है।
