Uncategorized

नवागांव वार्ड में 29 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन, मुक्तिधाम सौंदर्यीकरण एवं आरसीसी नाली निर्माण से मिलेगी बड़ी सुविधा

सभी वार्डों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है-रामू रोहरा

नागरिकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आधारभूत सुविधाओं का विकास कराया जा रहा है-विजय मोटवानी

धमतरी- नगर पालिक निगम धमतरी के अंतर्गत नवागांव वार्ड में नागरिक सुविधाओं के विस्तार एवं आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 29 लाख रुपये की लागत से मुक्तिधाम विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य तथा आरसीसी नाली निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर रामू रोहरा एवं विशिष्ट अतिथि लोक निर्माण विभाग के सभापति विजय मोटवानी ने विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, वार्डवासियों एवं स्थानीय नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
महापौर रामू रोहरा ने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर के सभी वार्डों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। नवागांव वार्ड में मुक्तिधाम के विकास एवं सौंदर्यीकरण से अंतिम संस्कार हेतु आने वाले लोगों को बेहतर एवं सम्मानजनक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। वहीं आरसीसी नाली निर्माण कार्य से क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ होगी तथा बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।
विशिष्ट अतिथि विजय मोटवानी ने कहा कि नगर के विकास के लिए जनहितकारी कार्य लगातार किए जा रहे हैं। नागरिकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आधारभूत सुविधाओं का विकास कराया जा रहा है, जिससे लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार आएगा।इस परियोजना के अंतर्गत मुक्तिधाम परिसर में आवश्यक निर्माण कार्य, सौंदर्यीकरण एवं सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। साथ ही आरसीसी नाली निर्माण से स्वच्छता व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित होगा।वार्डवासियों ने विकास कार्यों की स्वीकृति एवं भूमिपूजन के लिए महापौर श्री रामू रोहरा तथा नगर निगम प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण की अपेक्षा जताई।
इस अवसर पर वार्ड पार्षद तल्लीनपुरी गोस्वामी, एमआईसी सदस्य युगल (पिंटू) यादव,सचेतक अज्जू देश लहरे,पार्षद आशा लोधी, संजय देवांगन, संतोष सोनकर, छोटू वर्मा, नंदू लोधी, शकीलअहमद, बिसेलाल साहू, आदित्य नारायण सोनी,चंद्रिका साहू, लक्ष्मी साहू, गीता बाई, सोंनारिन ध्रुव, सावित्री ध्रुवंशी, मेनका बघेल, पूर्णिमा वर्मा, ममता दीवान, पूजा साहू, सुकारो साहू, दुलारी साहू, चिंटू बघेल, धनराज साहू, जीवधन नेताम, राजकुमार साहू, प्रकाश साहू, राम चरण साहू, योगेश साहू, मनोज ध्रुव, राजा यादव, दयाशंकर श्रीवास्तव, सुरेंद्र सिन्हा, श्याम वाल्मीकि, ठेकेदार दीपक लोंढे, अशोक कामड़े , सुदीप अग्रवाल, इंजीनियर कमलेश ठाकुर, मनीष साहू, दुर्गेश साहू, संगीता गुप्ता, रेणुका जैन सहित अधिक संख्या में वार्डवासी शामिल थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!