प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात के माध्यम से किया धर्म, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, उपलब्धि, संस्कृति का उल्लेख
इंदर चोपड़ा, प्रकाश बैस, चेतन हिन्दूजा, राजेश गोलछा, महेन्द्र खण्डेलवाल, निलेश लुनिया व महेन्द्र पंडित ने किया मन की बात के 123वें एपिसोड का श्रवण

धमतरी। पूर्व विधायक इंदर चोपड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष चेतन हिन्दूजा, भाजपा जिला कार्यालय प्रभारी राजेश गोलछा, वरिष्ठ भाजपा नेता महेन्द्र खण्डेलवाल, निगम स्वास्थ्य, चिकित्सा विभाग अध्यक्ष निलेश लुनिया व भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक महेन्द्र पंडित ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का 123वां एपिसोड के श्रवण के बाद कहा कि मोदी जी के मन की बात का प्रत्येक एपिसोड देशवासियों के लिए उत्साह वर्धन व देश का गौरव बढ़ाने की कार्य करती है।
उक्त नेताओं ने कहा कार्यक्रम की शुरुआत पीएम मोदी ने योग दिवस पर चर्चा से की। इसके बाद आपातकाल का समय याद कर इसकी आलोचना की और कहा कि इमरजेंसी के समय लडऩे वाले लोगों को याद रखा जाना चाहिए। इस बीच सेहत पर बात करते हुए उन्होंने खाने में 10 फीसदी तक तेल कम करने की बात दोहराई और लोगों से स्वदेशी सामान खरीदने की अपील भी की। पीएम ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस लगातार भव्य होता जा रहा है। पीएम ने तेलंगाना में दिव्यांगजनों के योग से लेकर कश्मीर में जवानों के योग तक का जिक्र किया। पीएम ने तीर्थ यात्रियों की मदद करने वाले लोगों के बारे में बात करते हुए कैलाश पर्वत का जिक्र किया और कहा कि अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई से शुरू हो रही है। पीएम ने तीर्थ यात्राओं पर जाने वाले सभी लोगों को और उनकी मदद करने वाले लोगों को शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि इंटरनेशनल लेबर ऑर्गनाइजेशन और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत की उपलब्धियों की तारीफ की है। आंखों की बीमारी ट्रैकोमा देश में एक समय पर आम थी। इलाज नहीं मिलने पर इससे लोग अंधे भी हो जाते थे, लेकिन भारत सरकार ने इसे खत्म करने का संकल्प लिया। अब विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत को ट्रैकोमा फ्री घोषित कर दिया है। इंटरनेशनल लेबर ऑर्गनाइजेशन ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि भारत में 64 फीसदी लोगों को किसी न किसी सामाजिक योजना का लाभ मिल रहा है। 2014 तक यह आंकड़ा बेहद कम था, लेकिन अब इसमें सुधार हुआ है। यह भारत के लिए गर्व की बात है। पीएम ने अपने संबोधन में बोरोलैंड के फुटबॉल टूर्नामेंट के बारे में भी बताया, जिसमें हजारों टीमें शामिल हैं। बोरोलैंड एक समय पर संघर्ष के लिए जाना जाता था, लेकिन अब यहां के लोग भी मुख्य धारा में शामिल हो गए हैं और असम से बाहर निकलकर अपनी पहचान बना रहे हैं। उन्होंने कलबुर्गी की रोटी और मेघालय के ऐरी सिल्क के बारे में भी देशवासियों को बताया। बताया कि यह सिल्क सर्दियों में गरम करता है और गर्मी में ठंडक देता है। इसे हाल ही में जीआई टैग मिला है। इसकी खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए रेशम के कीड़े को मारा नहीं जाता है। पीएम मोदी ने सभी देशवासियों से एक बार इस सिल्क के कपड़े पहनने की अपील की है। करने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सभी ग्राहक स्थानीय सामान खरीदें और सभी दुकानदार स्थानीय सामान बेचें। पीएम ने कलबुर्गी की रोटी और मध्य प्रदेश की सूमा उईके का जिक्र करते हुए बताया कि ऐसी महिलाएं अपने प्रयासों से अपना और देश का भाग्य बदल रही हैं। अंत में पीएम मोदी ने अंतरिक्ष मिशन का जिक्र किया और शुभांशु शुक्ला की भी तारीफ की।