Uncategorized

शहर के 16 वार्डो में भाजपा-कांग्रेस के बीच है सीधी टक्कर

24 वार्डो में बागी, निर्दलीय उम्मीदवार भी है मैदान में, बिगाड़ सकते है समीकरण

चुनाव प्रचार के लिए बचे कुछ दिन, 11 को होगा मतदान

धमतरी। नगरीय निकाय चुनाव के तहत अब प्रचार-प्रसार जोरशोर से हो रहा है। प्रत्याशी हर प्रकार से मतदाताओं को रिझाने व अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे है। यदि धमतरी नगर निगम के 40 वार्डो की स्थिति देखे तो पार्षद चुनाव में यहां भी मुकाबला रोचक है। निर्वाचन शाखा से मिली जानकारी के अनुसार शहर के 40 वार्डो में से 16 वार्डो में भाजपा-कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है। यहां सिर्फ दो ही उम्मीदवार है, लेकिन शेष 24 वार्डो में तीन या उससे ज्यादा उम्मीदवार मैदान में है। इनमें ज्यादा निर्दलीय उम्मीदवार भाजपा-कांग्रेस के ही बागी है। जो पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर बागी होकर चुनाव लड़ रहे है। इससे वार्डो में कई निर्दलीय उम्मीदवारों की पोजीशन भी अच्छी बताई जा रही है। ऐसे में स्पष्ट है निर्दलीय उम्मीदवार भाजपा-कांग्रेस का समीकरण बिगाड़ सकते है।
निर्वाचन शाखा के अनुसार निगम अन्तर्गत 40 वार्डो में से वार्ड क्रमांक 1 हटकेशर वार्ड, वार्ड क्रमांक 2 शीतलापारा, वार्ड क्रमांक 5 सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड, वार्ड क्रमांक 10 श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड, वार्ड क्रमांक 12 महंत घासीदास वार्ड, वार्ड क्रमांक 14 सदर उत्तर, वार्ड क्रमांक 18 विंध्यवासिनी वार्ड, वार्ड क्रमांक 19 दानीटोला वार्ड, वार्ड क्रमांक 21 महिमासागर वार्ड, वार्ड क्रमांक 23 गोकुलपुर वार्ड, वार्ड क्रमांक 29 मोटर स्टैण्ड वार्ड, वार्ड क्रमांक 31 रामसागर पारा, वार्ड क्रमांक 32 नयापारा, वार्ड क्रमांक 34 डॉ अम्बेडकर वार्ड, वार्ड क्रमांक 35 सोरिद, वार्ड क्रमांक 37 स्वामी विवेकानंद वार्ड में भाजपा कांग्रेस के ही उम्मीदवार मैदान में है। वहीं शेष 24 वार्डो में निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव लड़ रहे है। जिनमें वार्ड क्रमांक 3 लालबगीचा, वार्ड क्रमांक 4 सुंदरगंज वार्ड, वार्ड क्रमांक 5 सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड, वार्ड क्रमांक 7 अद्योगिक वार्ड, वार्ड क्रमांक 8 अधारी नवागांव, वार्ड क्रमांक 9 मकेश्वर वार्ड, वार्ड क्रमांक 11 आमापारा, वार्ड क्रमांक 13 साल्हेलवार पारा, वार्ड क्रमांक 15 ब्राम्हण पारा, वार्ड क्रमांक 16 कोष्टापारा, वार्ड क्रमांक 17 जालमपुर, वार्ड क्रमांक 20 महात्मा गांधी वार्ड, वार्ड क्रमांक 22 रामपुर वार्ड, वार्ड क्रमांक 24 सदर दक्षिण वार्ड, वार्ड क्रमांक 25 बांसपारा , वार्ड क्रमांक 26 मराठा पारा, वार्ड क्रमांक 27 पोस्ट आफिस वार्ड, वार्ड क्रमांक 28 बनियापारा, वार्ड क्रमांक 30 रिसाईपारा पूर्व, वार्ड क्रमांक 33 टिकरापारा, वार्ड क्रमांक 36 जोधापुर, वार्ड क्रमांक 38 डाकबंगला वार्ड, वार्ड क्रमांक 39 रिसाईपारा पश्चिम व वार्ड क्रमांक 40 सुभाषनगर वार्ड शामिल है।
पिछले चुनाव में 5 वार्डो में बागियों को मिली थी जीत
2019 में हुए नगरीय निकाय चुनाव में निगम के 5 वार्डो में बागी होकर निर्दलीय चुनाव लडऩे वालो में जीत मिली थी। उस जीत का प्रभाव इस निकाय चुनाव में भी नजर आ रहा है। इस चुनाव में जीत की उम्मीद के साथ कई निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में है। जो कि भाजपा कांंग्रेस प्रत्याशियों का या तो जीत का समीकरण बिगाड़ सकते है है या वोट काट सकते है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!