Uncategorized

जिला पंचायत सदस्य हेतु कांग्रेस समर्थित पुष्पांजलि देवांगन व मनोज साक्षी ने भरा नामांकन


धमतरी । त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव के तहत जिला पंचायत सदस्यों के नामांकन के अंतिम दिन जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशू चन्द्राकर की अगुवाई में जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 5 छाती क्षेत्र के लिए कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी पुष्पांजलि राकेश देवांगन व क्षेत्र क्रमांक 11 के लिए प्रत्याशी मनोज साक्षी ने जिला पंचायत कार्यालय पहुंचकर नामांकन जमा किया। इस अवसर पर चमन साहू, राकेश देवांगन, सतीश चंद्राकर, टीकाराम साहू, राजेन्द्र देवांगन, राजेन्द्र चंद्राकर, तेजराम ध्रुव, ज्योति देवांगन, अभिषेक देवांगन, देवांशू देवांगन, होमेश्वर साहू, लक्ष्मी नारायण साहू, वेदप्रकाश साहू, अनिल सागर, ललित यादव, फल्लेश साहू, पुष्पेन्द्र साहू, नेत्र प्रकाश रामटेके, हेमन्त साहू आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!