Uncategorized

प्रधानमंत्री ने सांसद खेल महोत्सव की बुनियाद रखी है यह मंच आगे चलकर भारत को खेल महाशक्ति बनाएगा – अजय चन्द्राकर

विस स्तरीय सांसद खेल महोत्सव में दिखा जोश व अनुशासन


कुरुद। सांसद खेल महोत्सव 2025-26 के द्वितीय चरण अंतर्गत विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम, कुरूद में हुआ। इस आयोजन में संकुल स्तर से चयनित 6 क्लस्टर पचपेड़ी, बागौद, चर्रा-कठौली, नगर पालिका कुरूद एवं भेड़ी से आए लगभग 700 खिलाडिय़ों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। टीम खेलों में कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल तथा एकल स्पर्धाओं में 100 मीटर, 400 मीटर दौड़, ऊँची कूद, लंबी कूद, भाला फेंक, गेड़ी दौड़ और बैडमिंटन में खिलाडिय़ों ने दमखम दिखाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजय चंद्राकर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा जो बच्चे खेल को अपने जीवन से जोड़ लेते हैं, उनके बिगडऩे की गारंटी नहीं होती वे मेहनती बनते हैं, उनमें लक्ष्यबोध आता है कि मुझे कुछ बनना है। उन्होंने कुरूद को समय के साथ जोडऩे की चुनौती पर जोर देते हुए कहा कि इसी उद्देश्य से वोकेशनल और प्रोफेशनल कोर्स शुरू कराए जा रहे हैं। स्टेडियम के इन्फ्रास्ट्रक्चर पर उन्होंने साफ कहा स्टेडियम बन गया, अब खेलने का वातावरण बनाना होगा। मैं यहाँ एथलेटिक्स ट्रैक के लिए प्रयास शुरू कर चुका हूँ। सुबह-शाम खेल नहीं होंगे तो सड़कों पर वाक करने जरूर निकले। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचल में अपार संभावनाएँ हैं, पर उचित प्लेटफॉर्म और प्रतिस्पर्धा के अभाव में प्रतिभाएँ दब जाती हैं। नरेंद्र मोदी ने सांसद खेल महोत्सव की बुनियाद रखी है। यह मंच आगे चलकर भारत को खेल महाशक्ति बनाएगा। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिपं उपाध्यक्ष गौकरण साहू, नपं अध्यक्ष ज्योति भानू चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष गीतेश्वरी साहू, उपाध्यक्ष सतीश जैन, एसडीएम नभ सिंह कोसले, सीएमओ महेंद्र राज गुप्ता, सीईओ अमित कुमार सेन, तहसीलदार कुरूद, बीईओ चंद्र कुमार साहू, एबीईओ प्रतिभा ध्रुव, बीआरसी कुलेश्वर सिन्हा उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!