Uncategorized

विधायक अजय चन्द्राकर के प्रयासों से कुरूद विधानसभा को मिली 50 लाख के 9 विकास कार्यो की सौगात


कुरुद। विधायक अजय चन्द्राकर के विशेष प्रयासों और प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 50 लाख की राशि को मंजूरी प्रदान की है। इस महत्वपूर्ण बजट से कुरूद विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में बुनियादी अधोसंरचना और सामुदायिक सुविधाओं का कायाकल्प किया जाएगा। प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत इस राशि से कुल 9 प्रमुख निर्माण कार्य संपन्न होंगे। इसमें सामुदायिक भवनों से लेकर सीसी रोड तक के कार्य शामिल हैं ग्राम सेमरा बी चांदापारा में रंगमंच निर्माण 3.50 लाख, ग्राम मंदरौद सोनकर पारा में सामुदायिक भवन 6.50 लाख, ग्राम भेण्डरा सतनामी पारा में सामुदायिक भवन 6.50 लाख, ग्राम कचना मेन रोड से मुक्तिधाम तक सीसी रोड 200 मी. 5.20 लाख, ग्राम कचना तेजराम चक्रधारी के घर से गौटनीन घर तक सीसी रोड 200 मी.5.20 लाख, ग्राम जोरातराई गंधारी घर से मेन रोड तक सीसी रोड 300 मी.7.80 लाख, ग्राम दर्रा शीतला मंदिर के पास सामुदायिक भवन 6.50 लाख, ग्राम अटंग अमृतपुर रंगमंच के सामने कांक्रीटीकरण 3.60 लाख, परसट्टी मगरलोड शिव मंदिर से शीतला मंदिर तक सीसी रोड 200 मी.5.20 लाख शामिल है। इन स्वीकृतियों के बाद क्षेत्रीय विधायक अजय चन्द्राकर ने कहा कि ग्रामीण अंचल की छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करना हमारी प्राथमिकता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!