Uncategorized

बनिया पारा में शिव महापुराण कथा से गूंजा धर्म और राष्ट्र का संदेश

शिव-शक्ति के आदर्शों पर चलकर ही सशक्त समाज और सशक्त भारत का होगा निर्माण : महापौर रामू रोहरा


धमतरी। बनिया पारा में शिव शक्ति महिला मंडल द्वारा आयोजित पावन शिव महापुराण कथा में संत कामता प्रसाद शरण सिर किट्टी वाले के श्रीमुख से व्यासपीठ पर भगवान शंकर एवं माता पार्वती की दिव्य कथाओं का भावपूर्ण वाचन हुआ। महापौर रामू रोहरा विशेष रूप से उपस्थित होकर भगवान शिव एवं माता पार्वती का विधिवत पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। महापौर श्री रोहरा ने कहा कि भगवान शिव सनातन संस्कृति की आत्मा हैं। शिव-शक्ति का दर्शन हमें सिखाता है कि जब धर्म के साथ शक्ति जुड़ती है, तब समाज ही नहीं, राष्ट्र भी सशक्त बनता है। उन्होंने आगे कहा कि शिव महापुराण केवल कथा नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का विचार है। तप, त्याग, अनुशासन और करुणा—यही शिव का मार्ग है और यही सुशासन का मूल मंत्र भी है। शिव शक्ति महिला मंडल की प्रशंसा करते हुए महापौर ने कहा कि महिलाओं के नेतृत्व में हो रहे धार्मिक आयोजनों से सनातन संस्कार घर-घर तक पहुँच रहे हैं, जो आने वाली पीढ़ी के चरित्र निर्माण की मजबूत नींव हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!