Uncategorized

एसपी ने सहायक उप निरीक्षक आर.के.साहू को उप निरीक्षक पद पर स्टार लगाकर दी पदोन्नति

पुलिस मुख्यालय रायपुर से जारी आदेशानुसार पुलिस कार्यालय धमतरी में पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय ने पदोन्नत हुए सहा.उप निरीक्षक रामकृष्ण साहू को स्टार लगाकर पद्दोन्नति दी गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा पदोन्नत हुए अधिकारी को सहा.उप निरीक्षक से उप निरीक्षक के पद पर पद्दोन्नत अपने पदीय कर्तव्यों को बेहतर प्रदर्शन करने हेतु प्रोत्साहित कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दिये। रामकृष्ण साहू उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति पाकर प्रसन्नचित एवं उत्साहित नजर आये इन्होंने पदोन्नति होने पर पुलिस कार्यालय में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारियों को मिष्ठान वितरण कर अपनी खुशी जाहिर की तथा सभी अधिकारी कर्मचारियों ने उन्हें पदोन्नति की बधाईयां भी दिये। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक, उप पुलिस अधीक्षक सुश्री नेहा पवार,उप पुलिस अधीक्षक भावेश साव,मुख्य लिपिक एसआरसी.श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव,स्टेनो अखिलेश शुक्ला,डिगेश शर्मा ने पदोन्नत हुए अधिकारी को बधाईयां व शुभकामनाएं दिये।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!