Uncategorized

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर महापौर रामू रोहरा ने दी हार्दिक शुभकामनाएँ


धमतरी। महापौर रामू रोहरा ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। महापौर ने कहा कि छत्तीसगढ़ हमारी अस्मिता, परंपरा और संस्कृति की पहचान है। यह भूमि मेहनतकश किसानों, श्रमिकों, कलाकारों और वीर जवानों की तपोभूमि है। इस माटी की खुशबू हमारी मेहनत, एकता और अपनत्व की प्रतीक है। राज्य निर्माण के इस ऐतिहासिक दिवस पर हम सबको गर्व महसूस होता है कि हम छत्तीसगढिय़ा हैं। उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण के बाद छत्तीसगढ़ ने हर क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखी है — शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, कृषि, पर्यटन और नगरीय विकास में प्रदेश ने उल्लेखनीय प्रगति की है। महापौर ने कहा कि धमतरी नगर निगम भी ह्लविश्वास और विकासह्व के मंत्र के साथ जनसेवा और नगर के चौमुखी विकास के लिए निरंतर कार्यरत है। महापौर रोहरा ने राज्य निर्माण में योगदान देने वाले सभी जननायकों को नमन करते हुए कहा हम सभी को मिलकर अपने प्रदेश को और अधिक समृद्ध, स्वावलंबी और अग्रणी बनाना है। छत्तीसगढ़ हमारी माटी, हमारी माँ है इसकी सेवा, संरक्षण और सम्मान हर नागरिक का कर्तव्य है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!