Uncategorized

खाटू श्याम बाबा के जन्मोत्सव पर हुई विशेष पूजा अर्चना, निकाली गई निशान यात्रा

रायपुर रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़

लगाया गया छप्पन भोग, होगी भजन संध्या, श्याम रसोई से होगा बाबा की प्रसादी का वितरण

धमतरी। श्री श्याम चेरिटेबल ट्रस्ट धमतरी द्वारा श्री श्याम मंदिर में खाटूश्याम बाबा का जन्मोत्सव मनाया गया। रायपुर रोड स्थित श्याम मंदिर में दिन भर विविध धार्मिक कार्यक्रम हुए। रात्रि 8 बजे भजन संध्या का आयोजन श्री श्याम परिवार द्वारा किया जाएगा। जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल होकर बाबा की भक्ति में झूमेंगे। बता दे कि आज पुरानी कृषि उपज परिसर से श्याम मंदिर तक भव्य शोभा व निशान यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में श्यामभक्त हाथो में ध्वजा लेकर शामिल हुए। इस दौरान हारे के सहारे श्यामाबाबा के जयकारों से समा गूंज उठा। श्याम जन्मोत्सव को ध्यान में रखते हुए मंदिर को लाईटों से जगमग रौशन किया गया है। शाम को पूजा अर्चना पश्चात बाबा को छप्पन भोग लगाया जाएगा। जन्मोत्सव पर बाबा को फूलों से सजाया गया। रात में पूजा आरती के पश्चात आतीशबाजी की जाएगी। बता दे कि आज रात 8 बजे श्री श्याम रसोई में बाबा की प्रसादी का वितरण किया जायेगा।
उल्लेखनीय है कि श्री श्याम जन्मोत्सव पर रायपुर रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में सुबह से भक्तों का तांता लगा रहा। धमतरी में खाटू श्याम जन्मोत्सव हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है, जिसे देवउठनी एकादशी भी कहते हैं। धमतरी में श्याम भक्त इस अवसर को बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं। आज जन्मोत्सव पर बाबा श्याम को गुलाब के फूल व इत्र चढ़ाए गए जो उन्हें बहुत प्रिय हैं।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!