Uncategorized

कुरूद में मनी पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती

कुरुद। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती बुधवार को मनाई गई। कुरूद मंडल द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और देश के प्रति उनके योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष ज्योति चंद्राकर, नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका भानु चंद्राकर, कुरूद मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत साहु, वरिष्ठ भाजपा नेता मालकराम साहु, सोसायटी अध्यक्ष प्रभात बैस, भारत साहु, प्रमोद शर्मा, कमलेश चंद्राकर, संजू चंद्राकर, कमलेश रेड्डी, प्रसन्न नायडू, रामेश्वर ध्रुव, खेमराज सिन्हा, प्रकाश चैनवानी, खिलु देवांगन आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!