Uncategorized

अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना भाजपा का ध्येय – इंदर चोपड़ा

डाही में भाजपा का गांव, बस्ती चलो अभियान, केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं की दी जानकारी


धमतरी। भाजपा के गांव, बस्ती चलो अभियान के अंतर्गत ग्राम डाही में व्यापक जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान क्षेत्र के वरिष्ठ नेता एवं धमतरी के पूर्व विधायक इंदरचंद चोपड़ा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बूथ क्रमांक 13 एवं 14 में घर-घर जाकर ग्रामीणों से मुलाकात की। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अमन राव, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुरारी यदु, प्रभारी चिरौंजी लाल साहू एवं सहप्रभारी साकेत साहू सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजनाओं प्रधानमंत्री आवास योजना एवं उज्ज्वला गैस योजना के साथ-साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों से मुलाकात कर उन्हें मिल रहे लाभों की जानकारी ली गई। ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक इंदरचंद चोपड़ा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यही भाजपा का संकल्प है। गांव-गांव जाकर लोगों से सीधा संवाद स्थापित करना और उनकी समस्याओं को समझना हमारा दायित्व है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे सभी योजनाओं का लाभ लेकर अपने जीवन स्तर को बेहतर बनाएं। मंडल अध्यक्ष अमन राव ने कहा कि गांव, बस्ती चलो अभियान भाजपा का जनसेवा का अभियान है, जिसके माध्यम से हम सीधे जनता से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे भाजपा के साथ जुड़कर विकास की इस यात्रा में सहभागी बनें। कार्यक्रम के दौरान जनसंघ के वरिष्ठ नेता का हालचाल जाना गया तथा उनका आशीर्वाद लिया गया। साथ ही उनके परिजनों से भी आत्मीय मुलाकात की गई। इस अवसर पर परमेश्वर साहू, प्रभूराम, फतेश्वरी साहू जनपद सदस्य, सुमन देवांगन सरपंच, कमलनारायण ध्रुव, रामकुमार पटेल, लेखराम सिन्हा, डालेश्वर देवांगन, गजानंद कारले, महेंद्र पटेल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!