Uncategorized

गंगरेल की रेत पर खेला गया वॉलीबॉल प्रतियोगिता

नई ऊर्जा के साथ युवाओं में नजर आया जबरदस्त उत्साह, धमतरी में पहली बार बीच वॉलीबॉल


धमतरी। जिले में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने और युवाओं को नए खेलों से जोडऩे की दिशा में एक अभिनव पहल के तहत जिला प्रशासन एवं जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा पहली बार जिला स्तरीय बीच वॉलीबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता गंगरेल स्थित वाटर स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित हुई, जहां प्राकृतिक वातावरण और उत्साहपूर्ण माहौल ने आयोजन को और भी आकर्षक बना दिया। प्रतियोगिता में जिले भर से आए खिलाडिय़ों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पुरुष वर्ग में 72 टीमों एवं महिला वर्ग में 14 टीमों की भागीदारी ने यह साबित किया कि जिले के युवा अब पारंपरिक खेलों के साथ-साथ आधुनिक एवं उभरते खेलों के प्रति भी तेजी से आकर्षित हो रहे हैं। खिलाडिय़ों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, टीम भावना और अनुशासन का परिचय देते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। पूरे आयोजन के दौरान खिलाडिय़ों में ऊर्जा और प्रतिस्पर्धा का अद्भुत समन्वय देखने को मिला, वहीं बड़ी संख्या में उपस्थित दर्शकों ने भी खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता ने न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया, बल्कि जिले में खेल संस्कृति को सशक्त करने की दिशा में एक सकारात्मक संदेश भी दिया। जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के युवाओं को समान अवसर प्रदान किए जाएं, ताकि वे अपनी प्रतिभा को निखार सकें और राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर सकें। साथ ही, गंगरेल जैसे पर्यटन स्थलों को खेल गतिविधियों से जोड़कर स्पोट्र्स टूरिज्म को भी बढ़ावा देने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। पहली बार आयोजित इस बीच वॉलीबॉल प्रतियोगिता की सफलता को देखते हुए इसे आगामी वर्षों में और अधिक व्यापक स्तर पर आयोजित किए जाने की योजना है, जिससे धमतरी जिले को खेल मानचित्र पर एक नई पहचान मिल सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!