Uncategorized

अखंड ब्राह्मण समाज द्वारा माता को ध्वजा चढ़ाकर कराया गया 11 कन्याओं का कन्या भोज


धमतरी। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज धमतरी इकाई के द्वारा हिंदू नव वर्ष एवं चैत्र नवरात्र के उपलक्ष में सप्तमी तिथि को माता रानी को ध्वजा चढ़ाकर 11 कन्याओं का कन्या भोज एवं जस गीत का आयोजन श्री राम जानकी मठ मंदिर,धमतरी में किया गया। उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में कन्याओं के सम्मान, नारी सशक्तिकरण और हिंदू परंपराओं के प्रति जागरूक करने के लिए है, ताकि वे बेटियों को बचाएं और उन्हें देवी का दर्जा दें। अध्यक्ष श्रीमती अर्चना पांडे ने बताया कन्या भोज सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि माँ के प्रति हमारा आभार है। इस दौरान सरिता दीवान, नलिनी मिश्रा, पूजा मिश्रा, सरिता पाण्डेय, गौरी मिश्रा, डाली मिश्रा, सरिता शर्मा, संजू मिश्रा, संगीता मिश्रा, नंदनी तिवारी, क्षमा मिश्रा,सुनीता पाण्डेय अंजलि पांडे, शालिनी पांडे नूपुर पांडे,मीनाक्षी मिश्रा, मीनाक्षी शर्मा, गौरी शर्मा निक्की दुबे, गार्गी शर्मा आभा दीक्षित, अंजना दीक्षित, निधि शर्मा निर्मला शर्मा, वर्षा चतुर्वेदी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!