Uncategorized

एनएसयूआई जिले के हर कोने मे कर रही पुनः नीट परीक्षा की मांग

एनएसयूआई द्वारा ज़ब से नीट का रिजल्ट आया है ऐनटीए द्वारा हुये नीट के परीक्षा मे धांधली को लेकर विरोध प्रदर्शन निरंतर जारी है.एनएसयूआई एवं नीट के छात्रों का ऐनटीए पर सीधा आरोप है की चिन्हित कोचिंग संस्थानों को नीट का पेपर लीक किया गया हिंदुस्तान की इतिहास मे यह पहली बार हुआ की एक ही सेंटर से 7 परीक्षार्थी 720 मे 720 अंक प्राप्त किये हो इतिहास मे पहली बार 69 परीक्षार्थी 720 मे 720 अंक प्राप्त किये है.झारखण्ड ,बिहार जैसे तमाम प्रदेशो मे पेपर लीक के संदर्भ मे गिरफ्तारिया हुई है, सुप्रीम कोर्ट मे अर्जी लगाने के पश्चात सुप्रीम कोर्ट ने बोनस अंक दिए परीक्षार्थियों का पुनः परीक्षा लेने का निर्देश दिया. एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने बताया की ज़ब से केंद्र मे मोदी सरकार आयी है तब से पेपर लीक की घटना आम बात हो गयी है छात्र अपने आप को असहाय महसूस कर रहे है एनएसयूआई नीट की पुनः परीक्षा की मांग एवं ऐनटीए को बैन करने की मांग को लेकर दिल्ली मे संसद घेराव,ऐनटीए दफ्तर दिल्ली मे तालाबंदी, राजधानी रायपुर मे आक्रोश रैली धमतरी जिले के हर ब्लॉक मे पुतला दहन कर अपना विरोध प्रतिदिन दर्ज करा रही है.लेकिन केंद्र की मोदी सरकार के कान मे जू तक नहीं रेंज रहा है राजा देवांगन ने बताया की आंदोलन और तेज होगा और महाविद्यालय स्तर मे पहुंच कर छात्रों के सँग आवाज़ बुलंद करेंगे.
भखारा ब्लॉक मे यश नारायण दुबे,नमन बंजारे ,लोकेश साहू ,लक्की टंडन ,देवेंद्र सिन्हा ,सौरभ पॉल सहित एनएसयूआई के दर्जनों कार्यकर्ताओ ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया. मगरलोड ब्लॉक मे पारसमनी साहू,अरविन्द यादव,नोमेश सिन्हा ,लिकेश साहू,लकी निर्मलकर, अज्जू देवांगन, भेपेन्द्र कवर,चितेन्द्र साहू सहित एनएसयूआई कार्यकर्ताओ ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पोस्टर छायाचित्र जलाकर विरोध दर्ज कराया. कुकरेल ब्लॉक मे ओमप्रकाश मानिकपुरी के नेतृत्व में विवेक कतलाम, नेकू परते, शेखर दास एवम अन्य कार्यकर्ताओ द्वारा किया गया

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!