Uncategorized

महापौर रामू रोहरा ने धमतरी को दिलाई विकास की एक और सौगात,इंडोर स्टेडियम के लिये मिली 5 करोड़ की स्वीकृति

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा का आभार जताते हुए किया धन्यवाद ज्ञापित

क्रीड़ा प्रोत्साहन योजनांतर्गत धमतरी में इंडोर हॉल निर्माण किये जाने हेतु राज्य सरकार द्वारा पांच करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई.इस सौगात के लिए महापौर रामू रोहरा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा का आभार जताते हुए धन्यवाद् ज्ञापित किया है.श्री रोहरा ने कहा कि धमतरी के विकास हेतु विष्णुदेव साय सरकार द्वारा लगातार विकास कार्यो की स्वीकृति दी जा रही है.सौगातो की कड़ी में एक और सौगात इंडोर हॉल के रूप में मिला है .इससे धमतरी के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को काफी सुविधा होगी.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!