Uncategorized

ज्ञान अमृत इंग्लिश हाईस्कूल में मनाया गया रक्षाबंधन पर्व,राखी व पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता तथा राखी बंधन कार्यक्रम का आयोजन

विद्यार्थियों के बीच भारतीय संस्कृति, भाई-बहन के पवित्र प्रेम एवं आपसी स्नेह की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राखी बनाओ एवं पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता तथा राखी बंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर ज्ञान अमृत इंग्लिश हाईस्कूल धमतरी में विद्यार्थियों के बीच भारतीय संस्कृति, भाई-बहन के पवित्र प्रेम एवं आपसी स्नेह की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राखी बनाओ एवं पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता तथा राखी बंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का परिचय देते हुए विभिन्न रंगों, मोतियों, धागो एवं सजावटी सामग्रियों का उपयोग कर आकर्षक एवं सुंदर राखियो का निर्माण किया। साथ ही विद्यार्थियों ने रक्षाबंधन की भावना एवं भाई-बहन के प्रेम को दर्शाते हुए सुंदर पोस्टर भी तैयार किए। प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों में रचनात्मकता, कलात्मक अभिव्यक्ति, सहयोग की भावना तथा भारतीय पर्व-परंपराओं के प्रति सम्मान विकसित करने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के अगले चरण में छात्राओं ने अपने सहपाठी छात्रों की कलाई पर स्वयं द्वारा बनाई गई सुंदर राखियां बांधी तथा भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और एक दूसरे की रक्षा एवं सम्मान का संकल्प लिया। छात्राओं द्वारा बनाई गई हस्तनिर्मित राखियो ने कार्यक्रम को विशेष आकर्षण प्रदान किया।विद्यालय के प्राचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास, जिम्मेदारी, सम्मान और पारिवारिक संबंधों को मजबूत करने का संदेश देने वाला पर्व है। ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों को हमारी समृद्ध भारतीय परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने जीवन में प्रेम, भाईचारे, सहयोग और सम्मान की भावना को सदैव बनाए रखें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!