Uncategorized

महतारी वंदन को लेकर दिख रहा गजब का उत्साह – शशि पवार

रामलला दर्शन योजना ने जीता जनता का मन - कविंद्र

रिकॉर्ड धान खरीद और बोनस से किसान गदगद – रोहिताश
ग्राम देमार, परेवाडीह मे गाँव चलो अभियान मे पहुंचे भाजपाई
धमतरी। भाजपा का लोकसभा चुनाव प्रचार गाँव गाँव और घर घर तक पहुंचना शुरू हो चुका है । धमतरी विधानसभा के ग्राम देमार और परेवाडीह मे मंगलवार को एक दिवसीय प्रवास पर रहे भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष शशि पवार ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा पदाधिकारी प्रत्येक गाँव मे प्रवास पर हैं, इस दौरान गाँव के प्रमुखों, लाभार्थियों, समूह समिति के सदस्यों सहित आम लोगों के बीच जाकर उनसे मोदी जी के पक्ष मे समर्थन जुटाने मे लगे हैं । उन्होंने कहा कि गाँव प्रवास के दौरान महतारी वंदन को लेकर गजब का उत्साह देखा जा रहा है । हर गली मोहल्ले मे भाजपा कार्यकर्ता केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का पमफ़्लेट वितरण कर तथा दीवार लेखन कर प्रचार कर रहे । समूहों की महिलाओं, बिहान की बहने, सोसाइटी मे किसानों से मिलकर उन्हे उनके कल्याण की योजनाओं से अवगत कराया जा रहा है ।

जिले के उपाध्यक्ष कविंद्र जैन ने कहा कि रामलला दर्शन योजना ने ग्रामीणों का मन जीतने का कार्य किया है । महिलाएं, बुजुर्ग, युवा सभी वर्गों को अब पक्का भरोसा हो गया है कि उन्हे अयोध्या के भव्य एवं दिव्य राम मन्दिर के दर्शन जल्द ही होने वाले हैं । पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम स्वनिधि योजना, पीएम आवास योजना को लेकर ग्रामीणों ने मोदी की गारंटी पर विश्वास जताया। जल जीवन मिशन योजना से हर घर मे नल से शुद्ध पेय जल, शौचालय, उज्ज्वला योजना के तहत सिलिंडर आदि सभी योजनाओं से ग्रामीणों का जीवन पूरी तरह बदला है। किसान मोर्चा के जिला महामंत्री रोहिताश मिश्रा ने कहा कि छत्तीसगढ़ मे इस वर्ष रिकॉर्ड लगभग 150 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद और बोनस की राशि मिलने से किसान गदगद है। इस अभियान मे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए ।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!