Uncategorized

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में युवा साथियों के साथ शामिल हुए नपं अध्यक्ष तपन चन्द्राकर

मूलचंद सिन्हा

कुरुद । कुरूद विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चंद्राकर ने अपनी युवा टीम के साथ राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शिरकत करते हुए बेहद ही गर्मजोशी के साथ राहुल गांधी का अभिवादन किया। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा रायगढ़ पहुंची। रायगढ़ मे रोड शो के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैद मौजूद थे। सांसद राहुल गांधी से नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चंद्राकर गर्म जोशी से हाथ मिलाकर स्वागत किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!