Uncategorized

घुटकेल प्रीमियर लीग-6 का भव्य शुभारंभ, मुख्य अतिथि अरुण सार्वा ने किया आगाज

ग्राम पंचायत घुटकेल में घुटकेल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर की गई। इसके पश्चात मुख्य अतिथि अरुण सार्वा ने स्वयं बैटिंग कर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया।इस अवसर पर अरुण सार्वा ने कहा कि खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इससे शरीर स्वस्थ रहता है और तन-मन दोनों तंदरुस्त बने रहते हैं। उन्होंने युवाओं को खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि आज के समय में खेलों के माध्यम से भी युवा अपना करियर बना रहे हैं और देश-प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं।कार्यक्रम की अध्यक्षता बेलरगांव भाजपा मंडल अध्यक्ष हुमित लिमजा ने की। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य गरिमा नेताम, वन सभापति एवं जिला पंचायत सदस्य अजय ध्रुव, जनपद सदस्य सोनराज वट्टी, भाजपा जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष चित्रांश नागवंशी, बेलरगांव भाजपा महामंत्री दीपक साहू, मौजध्वज सेन, भाजपा युवा मोर्चा बेलरगांव मंडल अध्यक्ष लीलेश प्रजापति, उमेश साहू, चुम्मन साहू, संतोष साहू, सीता साहू, मिथलेश साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में खेल के प्रति उत्साह और युवाओं की भागीदारी देखने को मिली, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!