Uncategorized

गुरु नानक देव जी की जयंती पर सभापति कौशिल्या देवांगन ने गुरुद्वारे में टेका मत्था, धमतरीवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

धमतरी- सिख धर्म के प्रथम गुरु एवं महान संत गुरु नानक देव जी की जयंती के पावन अवसर पर नगर निगम धमतरी की सभापति श्रीमती कौशिल्या देवांगन ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और गुरु साहिब के समक्ष अरदास कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर उन्होंने समस्त धमतरीवासियों को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं हमें प्रेम, भाईचारे, समानता, सेवा और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं।
उन्होंने सभी से गुरु नानक देव जी के बताए सत्य, सद्भाव और सेवा के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा समाज में आपसी प्रेम एवं एकता बनाए रखने का आह्वान किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!