Uncategorized

कलेक्टर,एसपी से हिन्दू जागरण मंच ने की सौजन्य मुलाकात

धमतरी। हिन्दू जागरण मंच धमतरी ने नवनियुक्त जिलाधीश अबिनाश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक आंजनेय वाष्र्णेय धमतरी से पूर्व आयोजित बलिदान दिवस कार्यक्रम एवं हिन्दू नववर्ष की बधाई को लेकर सौजन्य मुलाकात किया जिले में कुशलता के लिए बधाई संप्रेषण किया हिन्दू जागरण मंच को दोनों शीर्ष अधिकारियों ने जिले में शांति व्यवस्था के लिए समाज को जरूर सहयोग करना चाहिए उक्त बाते हिन्दू जागरण मंच को अपने संदेश में कहा. प्रांत युवा प्रमुख दीपक सिंह ठाकुर ने अधिकारियों से चर्चा में कहा हिन्दू जागरण मंच लगातार शांति व्यवस्था के लिए शासन प्रशासन को सहयोग कर रहा है हिन्दू जागरण मंच अपने समाज को जागरण की दिशा में नित दिन प्रवास कर रहा है अलग अलग समाजो का बैठकें लेकर उनको जागृत कर रहा है हिन्दू जागरण मंच का उद्देश्य समाज को जगाना ही है हिन्दू जागरण मंच की पूरी कार्यकारणी ने नवरात्रि पर्व को धूमधाम से मानने में सहयोग, तथा जिले में अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए पुलिस प्रशासन से आग्रह किया जिले के चारों खंडों में चल रहे विभिन्न असमाजिक गतिविधियों पर ध्यान आकृष्ट कराया उक्त सौजन्य मुलाकात में हिंदू जागरण मंच के प्रांत युवा प्रमुख दीपक सिंह ठाकुर,जिला संयोजक पुरूषोतम निषाद,जिला सहसंयोजक,ढाकेश्वर साहू,प्रतीक सोनी,चित्रेश साहू,जिला प्रचार आयाम सत्यम सिन्हा शामिल थे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!