Uncategorized

कुरुद सिविल अस्पताल में सुविधाएं भगवान भरोसे-भानू चंद्राकर

मूलचंद सिन्हा
कुरुद। नगर पंचायत कुरुद के नेता प्रतिपक्ष भानू चंद्राकर ने कहा सिविल अस्पताल को समाचार पत्रों के सुर्खियों में बने रहने के बावजूद उच्च अधिकारियों द्वारा किसी प्रकार की कार्यवाही न करना संदेह को जन्म देता है। उन्होने कहा कि विगत दिनों से अलग अलग समाचार पत्रों में बीएमओ द्वारा अपने चहेते चिकित्सक और कर्मचारियों को सिविल अस्पताल कुरुद में संलग्न कर रखने शासन के संलग्नीकरण समाप्त करने के आदेश का पालन नहीं करना जैसे अनेक बातो को लेकर आये दिन सुर्खियों में थे। लेकिन शासन प्रशासन द्वारा जानकारी होने के बावजूद भी किसी प्रकार की कार्यवाही न करना कई संदेहो को जन्म देता है। नगर पंचायत कुरूद के नेता प्रतिपक्ष भानू चंद्राकर ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुरूद में कुछ स्वास्थ्य निभाग के अधिकारी वर्षो से अंगद के पैर की तरह जमे हुए है।


सिविल अस्पताल कुरूद में असुविधाओ से परेशान मरीज
सिविल अस्पताल कुरूद वर्तमान में कई सारी समस्याओं से जूझ रहा है और जिसका निराकरण बेहद आवश्यक है ताकि मरीजों को परेशानी ना हो। ओपीडी में आने वाले मरीजों और उसके परिजनों के लिए बाहर में शौचालय व्यवस्था नहीं होने से महिलाओं को इधर उधर भटकना पड़ता है। अस्पताल के मुख्य द्वार पर आये दिन पानी भरा रहना, किचन के बाजू बने गड्ढे में किचन से निकलने वाला गन्दा पानी भरने से बदबू फैलने से मरीज व परिजन परेशान रहते है। अस्पताल से नवजात शिशु का शव अस्पताल के बाउंड्री के बाहर टुकड़ों में मिलने जैसे अनेक बातो को लेकर निन्दा की हैं। सत्ता परिवर्तन के बाद भी जिले और राज्य में बैठे अधिकारियों के कान में जू तक नहीं रेंगती जो जनाक्रोश का बड़ा कारण हो सकती हैं। सर्व शैक्षिक संघ ने जीवन दीप समिति के कार्यप्रणाली को देखते हुए एम्बुलेंस को वापस मांग लापरवाही को दर्शाता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!