Uncategorized

सुशासन के एक साल, छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल

विधायक कुरूद अजय चन्द्राकर ने महिलाओं का किया शॉल और श्रीफल से सम्मानित

भाई बन बहनों को मुख्यमंत्री ने भेजी पाती

धमतरी 23 दिसम्बर 2024/ सुशासन के एक साल पूर्ण होने पर प्रदेश सहित जिले में भी महतारी वंदन सम्मान समारोह का आयोजित किया जा रहा है। कुरूद विकासखण्ड के पुरानी कृषि उपज मंडी कुरूद में आयोजित इस सम्मान समारोह में आज कुरूद विधायक श्री अजय चन्द्राकर ने योजना के तहत लाभान्वित महिलाओं का शॉल और श्रीफल प्रदाय कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक श्री चन्द्राकर ने महिलाओं से रूबरू चर्चा की और महिलाओं द्वारा किए जा रहे राशि के उपयोग की जानकारी ली। महिलाओं से खुश होकर बताया कि प्रदेश के मुखिया श्री विष्णु देव साय हर माह हम महिलाओं को एक हजार रूपये प्रदाय कर रहे हैं, जो कि हमारे दैनिक जीवन में काफी फायदेमंद साबित हो रहा है।
जिले की महिलाओं को विष्णु की पाती का वितरण महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से किया गया। पाती को पाकर महिलाओं में खुशी की लहर दौड़ गई। महिलाओं ने कहा कि हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एक भाई बनकर तीजा, रक्षाबंधन, दीपावली जैसे त्यौहारों में एक हजार रूपये उपहार स्वरूप हमारे खाते में भेजते हैं, इससे बढ़कर हमारे लिए और खुशी क्या हो सकती है। आज आयोजित कार्यक्रम में अपनी पाती के जरिए नववर्ष की शुभकमानाए हमें दी हैं, प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री हैं, जो बहनों का इतना ख्याल रखते हैं। बता दें कि विष्णु की पाती में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि आप सभी के भरपूर समर्थन और आशीर्वाद से हमारी सरकार के एक साल पूरे हुए हैं। जनादेश के वर्षगांठ की यह खुशियां साझा करने आपको यह पाती भेज रहा हूँ। हमारा मानना है कि माताओं-बहनों की खुशहाली ही ’छत्तीसगढ़ महतारी’ का वंदन है। इसके तहत हर महीने प्रदेश के 70 लाख से अधिक माताओं-बहनों को महतारी वंदन योजना का लाभ दे रहे हैं। यह आपके भाई की ओर से आपको सादर उपहार है।
पाती में यह भी कहा गया कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के अनुरूप राज्य में माताओं-बहनों के आत्म सम्मान बढ़ाने और स्वावलंबन के लिए यह पुनीत कार्य हो रहा है। जब हम माताओं-बहनों के खाते में राशि भेजते हैं, तो हमें गौरव की अनुभूति होती है। मुझे खुशी है कि माता-बहनें अपनी मर्जी से इस राशि का उपयोग कर रही हैं। कहीं कोई बहन अपने परिवार की रोजमर्रा की जरूरतों, परिवार के पोषण और स्वास्थ्य के लिए इस राशि का उपयोग कर रही है, तो कहीं कोई माता अपने बच्चों की पढ़ाई में इसे खर्च कर रही हैं। महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही अनेक माताओं-बहनों ने इस राशि से स्वयं का व्यवसाय भी शुरू किया है। हम पूरे संकल्प के साथ मां भारती और छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा कर रहे हैं। आप सभी की भागीदारी के साथ प्रदेश निरंतर आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने आपका यह भाई हमेशा आपके साथ खड़ा है। ईश्वर आपको तथा आपके परिवार को निरंतर सुख- समृद्धि प्रदान करें। मुख्यमंत्री ने महिलाओं को आगामी नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!