Uncategorized

छत्तीसगढ़ कुश्ती संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष द्वारा विमानतल में राष्टीय अध्यक्ष का किया गया स्वागत

भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंग का छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम आगमन पर स्वागत अभिनंदन किया गया. छत्तीसगढ़ प्रदेश कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष धमतरी जिला के अध्यक्ष, एवं क्रीड़ा भारती जिला धमतरी अध्यक्ष लक्ष्मण साहू, प्रशांत राय महामंत्री, अध्यक्ष गामा यादव , संरक्षक जिला धमतरी सत्यवान यादव,जिलाधमतरी, वरिष्ठ सदस्य ईश्वर पटेल, कोषाध्यक्ष रामकुमार साहू,महामंत्री ननकू महाराज, क्रीड़ा भारती जिला धमतरी खेल प्रभारी एवं कुश्ती संघ सदस्य टिकेश्वर निर्मलकर (टिक्की सर ) संतोष साहू कुश्ती संघ सदस्य, सरिता मिश्रा कुश्ती संघ सदस्य एनआईएस कोच विकास सिंह ठाकुर द्वारा विमानतल पर ही भव्य रूप से माल्यार्पण एवं पुष्प गुच्छ से उनका स्वागत किया गया.अध्यक्ष प्रदेश में हो रहे प्रदेश वॉलीबॉल संघ के चुनाव मे पर्यवेक्षक के रूप में शामिल हुए। चुनाव पश्चात नवनिर्वाचित छत्तीसगढ़ प्रदेश के वॉलीबॉल संघ अध्यक्ष महेश गागडा का भी संघ के पदाधिकारी द्वारा सम्मान एवं उन्हें वालीबाल संघ के अध्यक्ष पद पर नियुक्त होने की बधाई दी गई तत्पश्चात भिलाई छत्तीसगढ़ कुश्ती संघ द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कुश्ती संघ अध्यक्ष संजय सिंह एवं वॉलीबॉल संघ अध्यक्ष श्री महेश गागडा को प्रदेश कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष लक्ष्मण साहू (पहलवान) द्वारा गदा भेंट किया गया साथ ही वार्तालाप में अध्यक्ष को लक्ष्मण साहू द्वारा खिलाड़ियों की मूलभूत समस्याओं एवं आवश्यकता से अवगत कराया गया कि उन्हें आवागमन में समस्याएं होती है उन समस्याओं का निदान किया खिलाड़ियों को रेलवे और बस टिकट में छूट दी जाए और खिलाड़ियों की समस्याओं का निदान किया जाए और एक वातावरण पैदा किया जाए कि लोग खेलों से जुड़े और खेल के प्रति उनका रुझान बड़े हर खिलाड़ी सक्षम नहीं होता यह अवगत उन्होंने कराया तत्पश्चात अध्यक्ष द्वारा इस बात को राष्ट्रीय लेवल पर रखने का आश्वासन दिया गया। साथी छत्तीसगढ़ को यह सौगात दिया गया कि छत्तीसगढ़ में 2025 में राष्ट्रीय कुश्ती का आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!