Uncategorized

ग्राम कंडेल में बाबू छोटेलाल स्मारक स्तंभ बनाने का लिया गया निर्णय

गौरव ग्राम कंडेल में बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव का जन्म 28 फरवरी 1989 धमतरी जिला में हुआ था. वे महात्मा गांधी के सच्चे अनुयाई थे फिर आगे चल कर 1915 में श्रीवास्तव पुस्तकालय का स्थापना किया गया अगस्त 1920 में अंग्रेज अधिकारी द्वारा कंडेल वासियों पर 4033 का जुर्माना लगा दिया गया इसके विरोध भी श्रीवास्तव ने 2 दिसंबर को सत्याग्रह में भाग लेने हेतु गांधी जी को कोलकाता जाकर आमंत्रित किया. 20 दिसंबर को गांधी जी छत्तीसगढ़ के रायपुर आए और फिर 21 दिसंबर 1920 को गांधी जी धमतरी के कंडेल ग्राम पहुंचे एवं आंदोलन में शामिल होकर आंदोलन को सफल बनाया फिर 1922 को सिहावा जंगल नहर सत्याग्रह एवं 1930 में रुद्री नवागांव जंगल नहर सत्याग्रह में भाग लेकर के आंदोलन को सफल बनाया एवं 1937 में बाबू साहब नगर पालिका निगम के अध्यक्ष भी बने वही आंदोलन एवं किसानों को हित में काम करके अपनी जिंदगी का अमूल्य समय देश को समर्पित कर दिया 18 जुलाई 1976 उनका स्वर्गवास हो गया आज भी कंडेल ग्राम में उनको याद करके बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव उद्यान बनाया गया है.जिसमें 28 फरवरी 2025 को राजेंद्र शर्मा पूर्व सभापति नगर पालिका निगम धमतरी एवं किसान नेता लीलाराम साहू एवं बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव के उनके सुपुत्र यतीश भूषण श्रीवास्तव कंडेल ग्राम के नवनिर्वाचित सरपंच गिरधर शर्मा तुषार साहू गिरीश साहू एवं गांव के पंच एवं गांव के गणमान्य नागरिक उपस्थित हो कर बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव जी को पुष्प अर्पित कर याद किया एवं उनकी याद में ग्राम कंडेल में बाबू छोटेलाल स्मारक स्तंभ बनाने का निर्णय लिया.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!