Uncategorized

भारतीय समाज और संस्कृति को मजबूती प्रदान करते हैं, गायत्री परिवार : रंजना साहू

धमतरी- श्रध्दा प्रज्ञा सत्संग समिति गायत्री परिवार गोकुलपुर द्वारा पांच कुण्डलीय गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार महोत्सव आयोजन मे महायज्ञ एवं पूर्णाहुति में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू शामिल होकर सर्वप्रथम गायत्री माता की पूजा अर्चना एवं यज्ञ में आहुतियां देकर समस्त क्षेत्रवासियों की सुखद एवं स्वस्थ जीवन की मंगल कामना किये, आयोजन गायत्री परिवार को हार्दिक बधाई देते हुए श्रीमती रंजना साहू ने कहा कि समाज में वैचारिक बदलाव लाकर समाज का उत्थान करना, राष्ट्र निर्माण के लिए काम करना, सनातन संस्कृति का पुनरुद्धार, आत्मकल्याण की उपासना, भारतीय संस्कृति का प्रचार करने सहित अन्य विषयों पर समाजिक चेतना को जागृत करना ही प्रमुख उद्देश्य रहा है। महायज्ञ के आयोजन से भारतीय समाज और भारतीय संस्कृति को मजबूती प्रदान करते हैं, गायत्री परिवार भारत सहित पूरे विश्व में मानवता के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं, हमारा सनातन धर्म जन कल्याण से लेकर जनकल्याण की बात करता है, यह यज्ञ में संपूर्ण धमतरी क्षेत्रवासियों के जीवन में नवचेतना जागृत कर मानव सेवा की दिशा में सभी को कार्य करने की प्रेरणा देगी। शहर मंडल अध्यक्ष विजय साहू ने बताया कि गायत्री परिवार जीवन जीने कि कला के, संस्कृति के आदर्श सिद्धांतों के आधार पर परिवार, समाज, राष्ट्र एवं युग निर्माण करने वाले व्यक्तियों का परिवार है। जिसमें वसुधैव कुटुम्बकम् का अनुकरण करते हुये हमारी प्राचीन ऋषि परम्परा का विस्तार करने वाला गायत्री परिवार है। इस अवसर पर गायत्री परिवार के सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!