Uncategorized

पेट्रोल नहीं देने पर लोहे के बंडा निकाल कर डराने वाले आरोपी को केरेगांव पुलिस ने किया गया गिरफ्तार

धमतरी. प्रार्थी दीपक कुमार नेताम अपने अन्य साथी के साथ मोटरसाइकिल निजी काम से ग्राम केरेगांव गया था रात्रि करीब 9:30 बजे ग्राम कुम्हार पुल के पास पहुंचे थे इस समय एक व्यक्ति रास्ता रोक कर पेट्रोल मांगने लगा मना करने पर गाली गलौज करने लगा तथा अपने पास रखे लोहे का बंडा निकाल कर हम लोगों को जान से मारने की धमकी देकर मार दूंगा कहने लगा फिर डर के कारण अपने घर चले गए.एक लिखित आवेदन पर से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।विवेचना के दौरान आरोपी ओम शंकर नेताम को मुखबिर सूचना पर से घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसके कब्जे से एक लोहे का बंडा बरामद कर जप्त किया गया आरोपी द्वारा घटना घटित करना कबूल करने पर आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 341 294 506 भादवि० 25 27 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर मामला अजामानतीय होने से आरोपी न्यायिक रिमांड में भेजा गया।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सउनि०प्रदीप सिंह, संतोष कोमरा, प्रधान आरक्षक कांतिलाल साहू,डिकेश कुमार सिन्हा, आरक्षक मनोहर रात्रे, मयाराम ध्रुव का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!