Uncategorized

धमतरी में पहुंचेगी लोकल फॉर वोकल की संकल्प यात्रा: महापौर करेंगे शुभारंभ

धमतरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर व्यापारिक संगठन कैट के तत्वाधान में पूरे देश के 238 जिलों में स्वदेशी अपनाओ संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है,सौभाग्य का विषय है कि इस 238 जिलों में धर्म की नगरी धमतरी का भी नाम है। कल यह संकल्प रथ यात्रा 2.30 घड़ी चौक पहुंचेगा, जहां स्वागत एवं उद्घाटन महापौर रामू रोहरा करेंगे। कार्यक्रम में उपस्थिति की अपील धमतरी कैट जिलाध्यक्ष महेश जसूजा ने की है।
कैट जिला अध्यक्ष महेश जसूजा ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना, छोटे व्यापारियों को प्रोत्साहन देना और स्वदेशी उद्योगों को सशक्त बनाना है। उन्होंने सभी राइस मिलर्स, इंडस्ट्रीज संचालकों, व्यापारी भाइयों व शहरवासियों से आग्रह किया है कि वे अपने साथियों एवं इष्ट-मित्रों के साथ शामिल होकर स्वदेशी संकल्प को मजबूत करें। यह रथ यात्रा मकई चौक से सदरबाजार तक भव्य स्वागत के साथ चलेगी, जहां व्यापारियों द्वारा जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!