Uncategorized

खड़खड़िया जुआ खेलाते 4 जुआरियो को किया गया गिरफ्तार,35,290 रूपये जप्त

मुखबिर से सूचना मिली की थाना केरेगांव क्षेत्रान्तर्गत ग्राम साल्हेभाट शीतला मंदिर के पास चार लोग आम जगह पर फड़ में विभिन्न चिन्हो, प्रतीकों तस्वीरों में लोगों से रूपये पैसे हारजीत का दांव लगाकर खड़खड़िया नामक जुआसट्टा खिला रहा है कि सूचना पर घेराबंदी कर 4 लोगो को पकड़ा गया जिसमे बसन्तु राम साहू, बखरिया राम साहू हरिश्चंद साहू, जितेन्द्र साहू सभी कागदेही थाना आरंग जिला रायपुर छ.ग. का रहने वाला बताये। आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 35,290 रूपये एवं खडखडिया खेलाने का सामग्री एक प्लास्टिक फ्लैक्स फड़ (बिसात), 6 नग चौकोर गोंटी जिसमें चौकोर नुमा ईट,पान, हुकुम, चिड़ी, झण्डा,मुंडा बना हुआ एवं एक नग टोकरी जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।आरोपियों के विरूद्ध थाना केरेगांव अपराध कमांक 76/24 धारा 6 (क) छ०ग० जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 कायम कर विधिवत् कार्यवाही की जा रही है।उक्त कार्यवाही में सायबर सेल तकनीकी प्रभारी निरीक्षक सन्नी दुबे, प्रआर.लोकेश नेताम, आरक्षक कमल जोशी, योगेश नाग, योगेश ध्रुव, मुकेश मिश्रा, दीपक साहू, मनोज साहू, फनेश साहू, देवेन्द्र साहू, आनंद कटकवार, विकास द्विवेदी, गोपाल चन्द्राकर, किशोर देशमुख की भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!