Uncategorized

यूथ हॉस्टल के हुकुमचंद जैन चेयरमैन, अध्यक्ष बने रमेश देव

यूथ हॉस्टल धमतरी में हुआ नए पदाधिकारियों का निर्वाचन


धमतरी। यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया धमतरी इकाई का अगले तीन वर्षों के लिए निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी सुरेंद्र पूरी गोस्वामी ने बताया कि चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में रायपुर से अशोक झाबक आए हुए थे। यूथ हॉस्टल के चेयरमैन पद हेतु हुकुमचंद जैन, अध्यक्ष पद हेतु रमेश देव, उपाध्यक्ष पद हेतु मनीष चंद्रकार एवं विश्वेश कोटवानी , कोषाध्यक्ष हेतू वेंकटेश्वर साहू का निर्विरोध चयन हुआ। उसके बाद सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की सहमति से सुबोध महावर को सचिव पद हेतु मनोनीत किया गया। चुनाव अधिकारी श्री गोस्वामी ने यूथ हॉस्टल के बारे में बताया कि यूथ हॉस्टल का उदय लगभग 1930में जर्मनी में हुआ। भारत में सबसे यूथ हॉस्टल का गठन शिमला में हुआ। यूथ हॉस्टल के माध्यम से हम न केवल प्रकृति से जुड़ते है बल्कि साथ ही नए लोगों से मिलने के साथ साथ उन्हें जानने और समझने का अवसर मिलता है। यह वर्ष धमतरी यूथ हॉस्टल का 25वा वर्ष है। साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य का पहला यूथ हॉस्टल धमतरी में बना था। कार्यक्रम का संचालन पूर्व सचिव कुशल चोपड़ा ने किया। कार्यक्रम में डॉ अनंत दीक्षित, दक्षिणेंद्र पुरी गोस्वामी, लक्ष्मण हिंदुजा, योगेश गुप्ता, कुशल चोपड़ा, हुकुमचंद जैन, रमेश देव, धनंजय सोनकर, विश्वेश कोटवानी, सुबोध महावर, हेमंत डेकाटे, मनीष चंद्राकर, गोपाल, कमलेश कोठारी, मितेश जैन काजल मुंजवानी, दीपमाला साहू, शकुंतला साहू सहित बड़ी संख्या में यूथ हॉस्टल के सदस्यगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!