Uncategorized

पुन: कांग्रेस की सरकार बनाने कार्यकर्ता ले संकल्प – आकाश गोलछा

प्रभारी एल्डरमेन देवेन्द्र जैन व शहर ब्लाक अध्यक्ष श्री गोलछा ने ली सदर उत्तर वार्ड में बैठक

धमतरी। जिलाध्यक्ष शरद लोहाना के निर्देशानुसार वार्ड प्रभारी एल्डरमेन देवेन्द्र जैन के नेतृत्व मे बूथ अध्यक्ष अशोक पटेल के निवास पर सदर उत्तर वार्ड में बैठक हुई। प्रभारी देवेन्द्र जैन के साथ शहर ब्लाक अध्यक्ष आकाश गोलछा ने बैठक मे सरकार की जनहितकारी योजनाओ पर प्रकाश डाला और कार्यकर्ताओ से निवेदन किया कि वार्ड के हर व्यक्ति तक शासन की योजना पहुंचे। इसका प्रचार प्रसार करना आपकी जिम्मेदारी है। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सभी तैयार रहे और पुन: कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प भी ले। साथ ही शहर अध्यक्ष ने सभी को अवगत भी कराया कि आगामी 2,या 3दिनो मे बूथ चलो अभियान के तहत केबिनेट मंत्री भी वार्ड, वार्ड मे दौरा करेंगे। जिसके लिए भी सभी तैयार रहे। बैठक मे वार्ड प्रभारी देवेन्द्र जैन, शहर अध्यक्ष आकाश गोलछा,महामंत्री आशुतोष खरे,शहर उपाध्यक्ष शमीना अजूम, बूथ अध्यक्ष अशोक पटेल, दयावती धीवर,यास्मीन खान, माधुरी पटेल, कुन्ती यादव,फरीदा बेगम, महेश पटेल, शेष कुमार, मोनिका पटेल, गुलाब पटेल,रामेश्वर पटेल, ज्योति पटेल, सावित्री यादव,जितेशवरी पटेल,महेश पटेल सहित बूथ स्तर के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!