Uncategorized
विद्याकुंज स्कूल की छात्रा अंशिका गुप्ता ने राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

ऑल इंडिया इंडिपेंडेंस कप 2025 का आयोजन दिल्ली में हुआ ,जिसमें विद्या कुंज स्कूल लोहरसी की कक्षा छठवीं की छात्रा अंशिका गुप्ता ने राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता में भाग लिया और कांस्य पदक जीतकर अपना, अपने परिवार ,समाज और विद्यालय का नाम रोशन किया l प्राथमिक स्तर से ही उनका रुझान खेल की ओर रहा है, उसी का परिणाम है कि आज भारत की राजधानी दिल्ली में आयोजित कराते प्रतियोगिता में भाग लिया. अंशिता गुप्ता की इस उपलब्धि पर शाला प्रबंधन समिति , प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी l

