Uncategorized

भोयना स्थित अन्नपूंर्णा ढाबा के पास 3 युवकों की हत्या- धमतरी पुलिस ने महज़ कुछ घंटों में किया पर्दाफाश

आरोपियों ने मामूली सी बात को लेकर चाकू से की थी 3 युवकों की हत्या

8 आरोपियों की पहचान कर सभी को किया गया गिरफ्तार, जिनमें 3 विधि से संघर्षरत बालक भी थे शामिल

बीती रात्रि लगभग 11:20 बजे थाना अर्जुनी को सूचना मिली कि ग्राम भोयना में अन्नपूर्णा ढाबा के पास धारदार हथियार से हमला कर 3 व्यक्तियों की हत्या कर दी गई है।वरिष्ठ अधिकारी सहित थाना की टीम तत्काल मौके पर पहुंचे और प्रार्थी राहुल कुमार साहू ( 34 वर्ष, निवासी ग्राम सोरम, थाना रूद्री) की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया।रिपोर्ट के अनुसार, मृतक आलोक सिंह ठाकुर,नितीन टांडी एवं सुरेश हियाल अपने साथियों के साथ ढाबा पहुंचे थे, जहां पहले से मौजूद 8 आरोपियों ने गाली-गलौज कर हाथापाई की और मुख्य आरोपी गोपी दीवान ने चाकू से तीनों पर प्राणघातक वार किया।गिरफ्तार आरोपियों. में गोपी दीवान पिता प्यारी दीवान, 20 वर्ष, ग्राम मथुराडीह, कुलेश्वर नेताम पिता चुरामन लाल नेताम, 25 वर्ष, ग्राम कोर्रा, रणवीर कुमार साहू पिता गोपाल साहू, 20 वर्ष, ग्राम ईर्रा,कमलेश ध्रुव पिता राजेन्द्र ध्रुव, 19 वर्ष, आमापारा, धमतरी गौतम दीवान पिता लक्ष्मण दीवान, उम्र 22 वर्ष, ग्राम मथुराडीह, इसके अतिरिक्त तीन विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल थे.थाना अर्जुनी में गंभीर धारा 103(1), 190, 191(1)(3) बीएनएस.के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल भेजा गया है।एसपी धमतरी के निर्देशन पर पुलिस टीमों ने सघन तलाशी अभियान चलाकर मुख्य आरोपी सहित सभी को रात में ही गिरफ्तार किया गया।घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया।विधि से संघर्षरत बालकों की सामाजिक पृष्ठभूमि रिपोर्ट तैयार कर किशोर न्याय बोर्ड को प्रस्तुत किया गया है.

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!