Uncategorized

मोदी सरकार ने 9 वर्षो के कार्यकाल में देशवासियो का मान बढ़ाया है – ऋषभ देवांगन

सम्पर्क से समर्थन अभियान के तहत ग्राम चिखली, तिर्रा, कोलियारी में किया गया सम्पर्क

धमतरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सफलता पूर्वक 9 वर्षो का कार्यकाल पूरा होने पर भाजपा द्वारा सम्पर्क से समर्थन अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत भाजपा नेता ऋषभ देवांगन, हेमंत चन्द्राकर, चन्द्रहास जैन, अहमद खान व अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा ग्राम चिखली, तिर्रा, कोलियारी में ग्रामीणो से घर-घर जाकर सम्पर्क कर केन्द्र की कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया गया। साथ ही पत्रकों का वितरण कर योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर ऋषभ देवांग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ साल बेमिसाल हैं। नौ साल में देश बदल रहा है। मोदी सरकार के कामों को हम जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी और जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राही हमारी ताकत हैं। इस अभियान में प्रत्येक बूथ को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ता जनसंपर्क में जुटे हैं। मोदी सरकार 9 वर्षो के कार्यकाल में देशवासियो का मान बढ़ाया है.आज भारत का लोहा पूरा विश्व मान रहा बीते 9 सालो में नरेंद्र मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना, स्वानिधि योजना, मातृत्व योजना, फसल बीमा योजना, फ्री सिलाई मशीन योजना, कुसुम योजना, जनधन योजना, किसान सम्मान निधि योजना, मेक इन इंडिया, आत्मनिर्भर भारत, एजुकेशन पॉलिसी, रोजगार, आयुष्मान योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत योजना, अंत्योदय अन्न योजना, सहित अनेक योजनाओ के माध्यम से देशवासियो को लाभ पहुंचाया गया है.उसके अतिरिक्त कश्मीर से धारा 370 हटाना, अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण, कांशी विश्वनाथ कॉरिडोर निर्माण, सफल विदेश नीति, राष्टीय सुरक्षा जैसे अनेक फैसलों से देश मजबूत हुआ है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!