राखी का पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक : रंजना साहू
पूर्व विधायक ने क्षेत्रवासियों को दी रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए

धमतरी। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर धमतरी की पूर्व विधायक रंजना साहू ने समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई की कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास, स्नेह और जीवनभर एक-दूसरे के साथ खड़े रहने के संकल्प का पवित्र अवसर है।
रंजना साहू ने कहा कि भारतीय संस्कृति में पर्व और त्योहार रिश्तों को मजबूत करने का संदेश देते हैं। रक्षाबंधन का पर्व परिवार में खुशियां और आपसी प्रेम बढ़ाने के साथ ही समाज में भाईचारे एवं सद्भाव की भावना को भी मजबूत करता है।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि इस पावन अवसर पर हम सभी अपने रिश्तों की गरिमा को बनाए रखने तथा समाज में प्रेम, सौहार्द और एकता की भावना को मजबूत करने का संकल्प लें।
पूर्व विधायक रंजना साहू ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि धमतरी विधानसभा सहित पूरे क्षेत्र के प्रत्येक परिवार में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे तथा भाई-बहन का यह पवित्र रिश्ता सदैव प्रेम और विश्वास से जुड़ा रहे।
