धर्मप्रेमी व समाजसेवी पंडित राजेश शर्मा ने दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के स्थायी आमंत्रित सदस्य ने कहा, स्नेह, विश्वास और समर्पण का प्रतीक है रक्षाबंधन

धमतरी। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के स्थायी आमंत्रित सदस्य एवं धर्मप्रेमी समाजसेवी पंडित राजेश शर्मा ने समस्त देशवासियों, विशेषकर धमतरी जिले के नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास, सम्मान और समर्पण के अटूट बंधन का प्रतीक है।
पंडित राजेश शर्मा ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि रक्षा के इस पावन बंधन में स्नेह और विश्वास की डोर हमेशा मजबूत बनी रहे। यह त्योहार प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशियां लेकर आए तथा समाज में आपसी भाईचारा और सद्भाव और अधिक प्रगाढ़ हो।
उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन हमें रिश्तों की गरिमा को बनाए रखने और एक-दूसरे की रक्षा एवं सम्मान का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर उन्होंने सभी से पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करने और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
पंडित राजेश शर्मा ने अंत में कहा कि स्नेह की डोर और विश्वास की ताकत ही रक्षाबंधन का वास्तविक संदेश है तथा यह पर्व सभी के जीवन में मंगल और आनंद लेकर आए।
