Uncategorized

आत्मनिर्भर भारत एवं जीएसटी सुधार को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से महापौर ने किया नगर भ्रमण

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा है-रामू रोहरा

आत्मनिर्भर भारत एवं जीएसटी सुधार को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से नगर निगम महापौर जगदीश रामू रोहरा ने नगर के पार्षदगण एवं भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के पदाधिकारियों के साथ विंध्यवासिनी मंदिर से घड़ी चौक तक पदयात्रा की।इस दौरान महापौर एवं पदाधिकारियों ने नगर के व्यापारियों से मुलाकात कर उन्हें आत्मनिर्भर भारत अभियान एवं जीएसटी सुधारों की जानकारी दी तथा इसके लाभों से अवगत कराया।
महापौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा है और सरकार द्वारा किए जा रहे सुधार व्यापारियों, उद्यमियों एवं आम नागरिकों के लिए लाभकारी साबित होंगे।
इस अवसर पर विशेष रूप से जिला महामंत्री महेन्द्र पंडित जी उपस्थित रहे तथा उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री जी के संकल्पों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष, महामंत्री सहित अनेक पार्षद एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!