Uncategorized

स्वस्थ नारी, स्वस्थ परिवार सास-बहू सम्मेलन एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन,जिपं अध्यक्ष अरुण सार्वा रहे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि

रिसगांव (नगरी)-स्वस्थ नारी, स्वस्थ परिवार विषय पर आधारित सास-बहू सम्मेलन काj आयोजन ग्राम रिसगांव में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा। उनके साथ जनपद पंचायत नगरी के उपाध्यक्ष हृदय साहू, जनपद सभापति श्री राजेश नाथ गोसाई, एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रीमती दिनेश्वरी नेताम उपस्थित रहे।स्थानीय जनप्रतिनिधियों में रिसगांव के सरपंच चंद्रकुमार अग्रवानी, करही के सरपंच बीरबल पदमाकर, एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता महेश साहू, सतीश साहू, पवन साहू, खेमेन्द्र साहू, पंचम कश्यप, ईश्वरी नेताम, लव साहू, श्रवण यादव की सक्रिय भागीदारी रही।इस अवसर पर जिला चिकित्सा अधिकारी एवं ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी की उपस्थिति में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लेकर लाभ उठाया।कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना एवं पारिवारिक समरसता को बढ़ावा देना रहा। उपस्थित अतिथियों ने भी अपने वक्तव्यों में नारी स्वास्थ्य और सशक्तिकरण पर बल दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!