Uncategorized

रास गरबा आयोजन के आथित्य में हिन्दू जागरण मंच के प्रांत युवा प्रमुख और और जिले के कार्यकर्ता हुए भक्ति भाव से ओतप्रोत, लिया माता का आशीर्वाद

रास गरबा का आयोजन माया और जीव के मध्य दर्शन है-दीपक सिंह ठाकुर

आस्था और भक्ति का महापर्व शारदीय नवरात्र जहा समूचे छत्तीसगढ़ प्रदेश के साथ नगर धमतरी में जगह जगह गरबा का आयोजन हुआ जिला प्रशासन से हिन्दू जागरण मंच ने जिस भाव के साथ रास गरबा के लिए आयोजक परिवार को सनातन परम्परा का पालन जिसमें रास गरबा आयोजन समिति इनडोर स्टेडियम आमातलाब रोड में समापन और पुरस्कार वितरण में देर रात तक तक चला जिसमें हिंदू जागरण मंच के प्रांत युवा प्रमुख दीपक सिंह ठाकुर ने समस्त प्रतिभागियों ,आयोजक परिवार तथा मां के भक्तों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया और कहा रास गरबा का उद्देश्य हमारे मानव जीवन में माया और जीव का संबंध को दृष्टि गोचर करता है। जिस तरह कलयुग में ज्ञान तथा वैराग्य बूढ़ा हो चला है, वहीं भक्ति का महासवरूप गरबा ईश्वर प्राप्ति का सहज माध्यम है। सबसे अच्छी बात आयोजन समिति की ये रही कि जितने भी प्रतिभागियों द्वारा गरबा किया गया उनकी वेशभूषा पारंपरिक परिधान थी और वाद्य यंत्र पर जो संगीत चल रहा था, पूर्ण रूप से आदिशक्ति माता के भक्ति भाव से ओतप्रोत था। कार्यक्रम में हर समूह के लिए मंहगे जैसे स्वर्ण मुद्रिका, संगणक, रजत मूर्ति के साथ साथ सभी प्रतिभागियों को कोई न कोई उपहार अवश्य दिया गया, साथ ही साथ समस्त अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नगर के महापौर रामू रोहरा , डी एन ए न्यूज के रितुराज पवार , पार्षद गण विभा चंद्राकर, कुलेश सोनी पवन गजपाल, अविनाश दुबे, गौरव मगर, अमन राव, प्रतीक सोनी, आनंद शांडिल्य, पुरुषोत्तम निषाद, रवि जी, अमरदीप महाजन मुकेश साहू उपस्थित थे और सभी ने आयोजन समिति के प्रमुख वेदप्रकाश साहू और उनके पूरे समूह को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी, और प्रत्येक वर्ष की भांति हर वर्ष और भी अधिक भव्य तैयारी कर पूरे भक्तिभाव से कार्यक्रम करवाने हेतु प्रेरित किया।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!