आराध्य गरबा का समापन समारोह ओवर क्राउड, धरम लाल कौशिक के हाथों विजेताओं को पुरस्कार वितरित
पूरे 9 दिन माता के आशीर्वाद के साथ धमतरी का स्नेह, बड़ो का मार्गदर्शन मिला तब ये सफलता मिली- पँ राजेश शर्मा

धमतरी शहर के अमर टाकीज परिसर में आयोजित आराध्य गरबा में नवरात्रि के पूरे 8 दिन धमाल मची.अष्टमी के दिन पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक बतौर मुख्य अतिथि आये उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के निज सचिव सुमित उपाध्याय भी मौजूद रहे।अतिथियों के हाथों आराध्य गरबा के मेगा विजेताओं को मेगा पुरस्कार का वितरण किया गया।
मुख्य अतिथि धरम लाल कौशिक ने कहा कि पँ राजेश शर्मा मेरे छोटे भाई है, उन्होंने कहा कि पँ राजेश के कारण ही उनका धमतरी वालो से मेलजोंल बढ़ा है।अंतिम दिन आराध्य गरबा में बेकाबू भीड़ उमड़ी, मैदान पूरी तरह से भर गया तो लोग सड़क पर जाकर गरबा करने लगे, इस भीड़ में हालांकि एक बच्चा और एक बिटिया भी खो गई, जिसे बाद में ढूंढ लिया गया, देर रात तक धमतरी ने आराध्य गरबा को जिया। यहाँ रोजाना विधायक, पूर्व विधायक राज्य स्तर के बड़े राजनीतिज्ञ, डॉक्टर साहित्य कार जैसे माननीय पहुँचे और भक्ति रस का सुख लिया, युवाओं को प्रेरित भी किया आराध्य गरबा अब अपने आप मे किसी ब्रांड जैसा बन चुका है।27 तारीख को आराध्य मे पूर्व मंत्री और कुरुद विधायक अजय चंद्राकर बतौर मुख्य अतिथि पहुँचे, पर मूसलाधार वर्षा की वजह से उस दिन गरबा देर से प्रारम्भ हुआ ,28 तारीख को बतौर अतिथि पूर्व विधायक इंदर चोपड़ा ,हर्षद मेहता और गुरुमुख सिंह होरा के साथ रायपुर से जाने माने डॉक्टर तरुण मिश्रा पहुँचे। 29 सितंबर यानी सप्तमी को आराध्य गरबा के मंच पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी और प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमलता शर्मा अतिथि रही। सभी अतिथियों ने पँ राजेश शर्मा द्वारा धमतरी में बीते 15 साल से किये जा रहे समाज सेवा के काम को सराहा, चाहे वो धर्म के क्षेत्र में शंकराचार्य जी 3 बार धमतरी बुलाना हो, हर साल गरबा कराना हो, मधुमेह शिविर लगाना हो या मुफ्त में पीएससी की कोचिंग करवाना हो, सभी ने इस काम की तारीफ की।
आपको बता दे कि शहर में पहली बार शहर के हृदयस्थल में गरबा का आयोजन किया जा रहा है, जहाँ रोजाना भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है, और देर रात तक भक्ति में लोग गरबा खेल रहे है देख रहे है।यहाँ चार अलग अलग वर्गों में प्रतियोगिता रखी गई हर दिन विजेताओं को इनाम दिया गया,, आख़िर में फाइनल विजेता भी जजों के द्वारा चुना गया, विजेता को शानदार इनाम भी आराध्य गरबा के आयोजकों द्वारा दिया गया।आराध्य गरबा के संरक्षक पँ राजेश शर्मा ने कहा कि, माता शक्ति की कृपा तो मिल ही रही है, पूरे 8 दिन तक हमारे बड़ो का मार्गदर्शन मिला और धमतरी वासियों से जो स्नेह मिला इसी से गरबा को इतनी बड़ी सफलता मिलो है।