प्रदेश सरपंच महासंघ के अध्यक्ष कपिलदेव नायक का धमतरी में सरपंचों ने किया भव्य स्वागत

धमतरी। प्रदेश सरपंच महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष कपिलदेव नायक के बस्तर प्रवास के दौरान धमतरी अंबेडकर चौक के पास सरपंच संघ धमतरी एवं सरपंच साथियों द्वारा उनका आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष श्री नायक ने सरपंचों से संवाद करते हुए पंचायतों की समस्याओं, अधिकारों एवं ग्रामीण विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को एकजुट होकर ग्रामीण क्षेत्रों के विकास एवं पंचायतों को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया। इस दौरान सरपंच संघ धमतरी के अध्यक्ष हिमांशु शेखर साहू सरपंच संघ जिला अध्यक्ष श्री टिकेश साहू , कुरूद अध्यक्ष हरिशंकर साहू लक्ष्मी बया रुद्री सरपंच प्रेमु चन्द्रवंशी जिला मीडिया प्रभारी सरपंच साथी एवं पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान साथ में बस्तर प्रवास के लिए धमतरी जिला अध्यक्ष टिकेश साहू धमतरी अध्यक्ष हिमांशु शेखर और कुरूद अध्यक्ष हरिशंकर साहू भी सम्मिलित हुए।
